सलमान खान ने रानू मंडल को किया 55 लाख का घर गिफ्ट? सलमान खान ने इस बात पर दिया ये जवाब

नई दिल्ली। रातों रात स्टार बनी रानू मंडल सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। रानू मंडल का पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने एक प्यार का नगमा है को गाते हुए वीडियो सामने आया था, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो के वायरल होने के बाद से रानू की जिंदगी बिल्कुल ही बदल गई और आज वो पूरे देश में फेमस हो गई हैं।

ranu-mondal-full-story.jpg

रानू मंडल की जिंदगी की कहानी तो किसी से भी छिपी नहीं है। एेसे में रानू मंडल को लेकर अक्सर कई खबरें सुनने को मिलती ही रहती हैं। जिसे बाद में अफवाह का नाम दे दिया जाता है। उन अफवाहों में से एक ख़बर ये भी थी कि बॉलीवुड के दंबग खान यानी की सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख रुपए का घर गिफ्ट दिया है। वैसे तो इस खबर पर रानू मंडल के मैनेजर ने इन बिल्कुल खारिज कर दिया था। लेकिन अब सलमान खान ने इस बात पर चुप्पी तोड़े हुए अपने एक इंटरव्यू में इस बात पर कहते हुए कहा कि 'ये खबर बिल्कुल झूठू है। मैंने भी ये खबर सुनी है। जब मैंने कुछ किया नहीं है तो मैंं इस बात का क्रेडिट नहीं ले सकता हूं। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है'।

salman-khan-1-735x389.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.