एशिया कप के हीरो 19 साल के अथर्व ने बनाई टीम में जगह
मुंबई। भारत की अंडर-19 एशिया कप में जीत के हीरो रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर अथर्व अंकोलेकर के लिए बड़ी खुशखबरी है। अथर्व को आगामी विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के लिए मुंबई की 17 सदस्यीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
बाएं हाथ के लेफ्ट आर्म स्पिनर अंकोलेकर ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में पांच विकेट लिए थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत को विजेता बनाने के लिए बाद से ही अथर्व रातों रात स्टार बन गए हैं।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर टीम की घोषणा की गई है। श्रेयस अय्यर टीम के हाथों में टीम की कप्तान होगी। मुंबई क्रिकेट टीम को एलीट ग्रुप-ए में रखा गया है और उसके सभी मैच बेंगलुरू में होंगे।
मुंबई क्रिकेट टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), जय बिस्टा, आदित्य तारे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शुभम रंजन, एकनाथ केरकर, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, सिद्धेश लाड, यशस्वी जायसवाल, क्रुतिक हनगावाड़ी और शशांक अत्तार्दे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment