सीजेआई रंजन गोगोई ने राम मंदिर पर तय की डेडलाइन, सभी पक्ष 18 अक्टूबर तक खत्म करें बहस
नई दिल्ली। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद पर 26वें दिन की सुनवाई शुरू होते ही सीजेआई रंजन गोगोई ने बहस के लिए अंतिम डेडलाइन तय कर दी। उन्होंने सभी पक्षों से साफ कर दिया है कि 18 अक्टूबर तक अपनी बहस पूरी कर लें। सीजेआई ने कहा कि अब इस मामले शनिवार को भी सुनवाई होगी।
The five-judge Constitution bench, headed by Chief Justice of India Ranjan Gogoi, also said, "simultaneously the mediation process can go along with the hearing, which is going on in SC, and if an amicable settlement is reached through by it, the same can be filed before the SC" https://t.co/55bPIJkt1t
— ANI (@ANI) September 18, 2019
मुस्लिम पक्ष 27 सितंबर तक बहस खत्म करने के लिए राजी
बुधवार को सुनवाई शुरू होते ही मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील राजीव धवन ने कहा कि अगले हफ्ते तक हम अपनी बहस पूरी कर लेंगे। यानी 27 सितंबर तक मुस्लिम पक्ष अपनी बहस पूरी कर लेगा। इस पर सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि आप अपनी बहस इस महीने तक पूरी कर लेंगे। साथ ही सीजेआई ने उम्मीद जताई कि 18 अक्टूबर तक सभी पक्षों की बहस पूरी हो जाएगी।
जल्द आ सकता है फैसला
बता दें कि सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर, 2019 को रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा संविधान पीठ दशकों पुराने इस विवाद पर इससे पहले फैसला सुना सकती है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा था कि विवादित स्थल से मिले खंभों पर पाए गए निशान से यह साबित नहीं हो सकता की वो इस्लामिक नहीं है।
राजीव धवन ने कहा कि मस्जिदें केवल मुसलमानों द्वारा ही नहीं बनाई गई थीं। ताजमहल का निर्माण अकेले मुसलमानों ने नहीं किया था। इसमें मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों के मजदूर शामिल थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment