इराक के पवित्र शहर कर्बला में बड़ा हमला, मिनीबस में भयंकर धमाके में 12 की मौत
कर्बला। इराक के पवित्र शहर में कर्बला के बाहर एक बड़ी घटना की जानकारी मिल रही है। शिया बहुल शहर में शुक्रवार को भयंकर बम धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि इस धमाके में 12 नागरिकों की मौत हो गई। घटना के बाद इराकी सुरक्षाबलों ने मौकास्थल की घेराबंदी कर दी है।
मिनी बस में हुआ धमाका
अधिकारियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक मिनी बस में विस्फोट के कारण हुआ। वहीं, कर्बला के प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने मारे गए लोगों की संख्या की भी पुष्टि की है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बताया जा रहा है कि 2017 में इराक के अंदर चरमपंथी इस्लामिक स्टेट समूह को हार गए थे। इसके बाद से नागरिकों को निशाना बना कर छोटे-मोटे हमले होते रहे हैं। लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
इराकः मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगदड़ से कर्बला में 31 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
मोहर्रम पर भगदड़ में गई थी 31 से अधिक जान
आपको बता दें कि इससे पहले मोहर्रम के मौके पर भी कर्बला में भगदड़ मचने से 31 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक पैदल रास्ता कथित रूप से ढह गया। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ शुरू हो गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment