Header Ads

Rakshabandhan 2019: आरती की थाली में जरूर रखें ये चीज़, ध्यान रखें ये छोटी-छोटी बातें

रक्षाबंधन ( RakshaBandhan 2019 ) का पावन पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारी एक महीने पहले से शुरू हो जाती है। सभी बहनें इस दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसे गिफ्ट देता है। इस दिन का सभी को इंतजार रहता है। वहीं बाजारों में भी रक्षाबंधन की रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व पर रक्षासूत्र यानी राखी का जितना महत्व होता है उतना ही आरती की थाली का भी होता है। थाली में जरूरी सामग्री रखी जाती है। वहीं थाली में किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है उसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आरती की थाली में कुछ जरूरी चीज़ों का होना बहुत ही जरूरी होता है और आपका त्योहार मंगलमयी हो और कोई भूल-चूक न हो, इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं....

पढ़ें ये खबर: Rakshabandhan 2019: 19 साल बाद रक्षाबंधन पर महासंयोग, इसके बाद 2084 में बनेगा योग

rakshabandhan 2019

रक्षा बंधन पर्व पर थाली में क्या रखें

1. भाई को बांधने के लिए राखी।
2. तिलक करने के लिए कुंकु व अक्षत।
3. नारियल।
4. मिठाई।
5. सिर पर रखने के लिए छोटा रुमाल अथवा टोपी।
6. इसके अलावा आप भाई को अपनी तरफ से कोई गिफ्ट या उपहार या नगदी देना चाहे तो वो रख सकते हैं।
7. आरती उतारने के लिए दीपक।

इस मंत्रोच्चार के साथ बांधें राखी:
मंत्र :
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। इसलिए पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। श्रवण नक्षत्र में दिन की शुरुआत होगी, जो 8.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद घनिष्ठा नक्षत्र है। सुबह 11 बजे तक सौभाग्य योग और इसके बाद शोभन योग में रक्षाबंधन मनेगा। गुरुवार को पूर्णिमा तिथि व श्रवण नक्षत्र के मिलने से सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन पूर्णिमा शाम 4.20 बजे तक रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.