Odisha OTET Admit Card 2019 सीधे यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 5 अगस्त को होगी आयोजित

odisha otet Admit Card 2019: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEO) द्वारा आज आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक आज सुबह सक्रिय कर दिया जाएगा। OTET 2019 परीक्षा 5 अगस्त, 2019 को आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने OTET 2019 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है, वे आज प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ओटेट एडमिट कार्ड 2019 केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। पोस्ट या ईमेल द्वारा उम्मीदवारों को कोई ऑफ़लाइन सूचना नहीं भेजी जाएगी। OTET 2019 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ओटेट एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha OTET Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को OTET 2019 Admit Card ले जाना जरुरी है। किसी उम्मीदवार को ओटेट एडमिट कार्ड 2019 के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एडमिट कार्ड आज सुबह 11 बजे के बाद उपलब्ध होगा।

How To Download Odisha OTET Admit Card 2019
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ओटीईटी 2019 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। ओटीईटी एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं , इसके बाद होम पेज दिए गए टेट एग्जामिनेशन पर क्लिक करें। आगे की टैब में एडमिट कार्ड को चुनें। नए पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक दिखाई देगा, यहां क्लिक के बटन पर जाना होगा और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। एडमिट कद स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.