Nag panchami: कालसर्प दोष निवारण के लिए अपनी राशि अनुसार करें नाग देवता की आराधना
नाग पंचमी ( nag panchami 2019 ) के दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। इस दिन हिंदू धर्म के लगभग सभी घरों में पूजा-पाठ किया जाता है। वहीं देश के सभी राज्यों में अलग-अलग प्रकार की परंपराएं भी निभाई जाती हैं। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन काल सर्प दोष निवारण ( kalsarp dosh nivarn ) के लिए पूजा की जाती है इसके साथ ही जिन जातकों की राहु-केतु ( rahu-ketu ) की दशा या महादशा चल रही है उनके लिए भी यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन्हें राहु-केतु की महादशा चल रही है, वे जातक शिवलिंग पर नाग-नागिन व पंचधातु का जोड़ा चढ़ाएं उन्हें लाभ होगा। साथ ही नाग देवता के राशि अनुसार इन मंत्रों ( mantra ) का जाप करें, दोषों का होगा निवारण....
Nag panchami Rituals: इस दिन यहां होती है गुड़िया की पीटाई, जानें इसका महत्व
राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जप, जानें 12 राशियों के मंत्र-
मेष- इस राशि वाले जातक ॐ वासुकेय नमः मंत्र को जपें
वृषभ- इस राशि वाले जातक ॐ शुलिने नमः मंत्र का करें जप
मिथुन- इस राशि वाले जातकों को ॐ सर्पाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए
कर्क- इस राशि वाले जातक ॐ अनन्ताय नमः मंत्र को जपें
सिंह- इस राशि वाले जपें ये मंत्र- ॐ कर्कोटकाय नमः
कन्या- इस राशि वाले जातक ॐ कम्बलाय नमः मंत्र का करें जप
तुला- इस राशि वाले जातकों को ॐ शंखपालय नमः मंत्र का जप करना चाहिए
वृश्चिक- इस राशि वाले जातक ॐ तक्षकाय नमः मंत्र को जपें
धनु- इस राशि वाले जपें ये मंत्र- ॐ पृथ्वीधराय नमः
मकर- इस राशि वाले जातक ॐ नागाय नमः मंत्र को जपें
कुंभ- इस राशि वाले जातकों को ॐ कुलीशाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए
मीन- इस राशि वाले जातकों के लिए अश्वतराय नमः मंत्र जपना शुभ रहेगा
विशेष : इस दिन भगवान शिव की आराधना से नाग देव प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment