Good Step : केंद्रीय, नवोदय स्कूलों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगी रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक की घोषणा के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से इस पर इस्तेमाल पर रोक लगाने का आह्वान किया है। मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय (Human Resource Development Ministry) ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों के परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने दोनों विद्यालय के प्रशासन को कहा है कि वे Students को अपने रोजाना के कामों में कपड़े से बने बैग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें।
सूत्रों का कहना है कि पर्यावरण मंत्रालय लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा। इधर, लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन परिसर में मंगलवार से एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं (जैसे पानी की बोतलें) के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
खुद तलाशने होंगे विकल्प
अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक का विकल्प लोगों को खुद ढूंढना होगा। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के लिए कड़े कानून से पहले सरकार जनआंदोलन के जरिए लोगों में आदत विकसित करने की बात कर रही है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सरकार स्वच्छता अभियान के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को छोडऩे पर जोर दिया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment