जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, मलेशियाई सरकार ने पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली।मलेशिया की सरकार की ओर इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को पूछताछ के लिए बुलाया है। उस पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप है। जाकिर नाइक ने बीते दिनों मलेशियाई हिंदुओं को भारत में रहने वाले मुस्लिम अल्पसंख्यको की तुलना में सौ गुना ज्यादा अधिकार देने की बात कही थी। इसके बाद मलेशिया के मंत्रियों ने जाकिर नाइक को देश से निष्कासित करने की बात कही है।

मलेशियाई हिंदुओं पर जाकिर नाइक ने उठाए सवाल, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

नाईक बीते तीन सालों से मलेशिया में रह रहा है। उस पर भारत में मनी लांड्रिंग और भड़काऊ भाषण देना का आरोप है। गृह मंत्री मुहिद्दीन यासिन ने कहा कि नाइक और उसके साथ कई अन्य साथियों को नस्लीय-विरोधी बयान देने और झूठी खबरें फैलाने के लिए पूछताछ करेंगे।

ED का बड़ा खुलासा, विदेशों से जाकिर नाइक के खाते में 49 करोड़ रुपए हुए ट्रांसफर

मुहिद्दीन ने कहा कि कोई भी सौहार्द और शान्ति भंग करने की कोशिश करेगा तो उस मंत्रालय के तहत प्रवर्तन एजेंसियां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए दोबारा नहीं सोचेंगी। मलेशिया में मलय मुस्लिम की आबादी 3.2 करोड़ है लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा हैं। बाकी ज्यादातर जातीय चीनी और भारतीय यहां पर रहते हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.