रक्षासूत्र बांधने से मिलती है ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा, होता है सभी दुर्गुणों का नाश

रक्षाबंधन ( RakshaBandhan 2019 ) का पवित्र त्योहार इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई को राखी ( Rakhi ) बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। कहा जाता है की रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक त्योहार होता है। राखी को रक्षा की डोर भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है रक्षासूत्र बांधना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसके 3 लाभ होते हैं। आइए जानते हैं रक्षासूत्र बांधने के 3 लाभ...

पढ़ें ये खबर- इस मंदिर में शिव अभिषेक करते ही नीला हो जाता है दूध, मिलते हैं ये संकेत

rakshabandhan 2019

1. आयुर्वेद के अनुसार

आयुर्वेद के अनुसार कलाई पर रक्षासूत्र बांधने से त्रिदोष वात, पित्त और कफ का नाश होता है। इसके साथ ही लकवा, डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड-प्रेशर जैसे रोगों से भी सुरक्षा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार शरीर की सभी प्रमुख नसें कलाई से होकर गुजरती हैं।

2. मनोवैज्ञनिक कारणों के अनुसार

रक्षासूत्र बंधवाने से व्यक्ति के मानसिक शक्ति मिलती है, इसके साथ ही व्यक्ति कभी गलत रास्तों पर नहीं जाता है। उसके मन में हमेशा शांति व पवित्रता बनी रहती है।

3. आध्यात्मिक कारणों के अनुसार

कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधवा ने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश तथा लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ब्रह्मा की कृपा से कीर्ति, विष्णु कृपा से सुरक्षा और महेश की कृपा से सभी दुर्गुणों का नाश होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.