नवदीप सैनी के कायल हुए कप्तान विराट कोहली, कहा- उनमें कुछ हासिल करने की भूख

नई दिल्ली। भारतीय ने अपने वेस्टइंडीज दौरे की बेहतरीन शुरूआत करते हुए अमरीका के फ्लोरिडा में खेले गए पहले टी-20 मैच में विंडीज को चार विकेट से हरा दिया। गौतम गंभीर ( gautam gambhir ) की अगुवाई में क्रिकेट कहकहा सीखने वाले नवदीप सैनी ( navdeep saini ) अपने डेब्यू मैच में अच्छे प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) के भी चहेते हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मैच में नवदीप ने 17 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। ये नवदीप की गेंदबाजी का कमाल था कि विंडीज के बल्लेबाज पारी की शुरूआत में ही दवाब में आ गए। जिसके बाद विंडीज की टीम 20 ओवर में 95 रन ही बना सकी। शनिवार को हुए इस मैच में उन्होंने एक ओवर में दो विकेट भी लिए।

नवदीप सैनी की घातक गेंदबाजी से गौतम गंभीर खुश, इन दिग्गज क्रिकेटरों पर साधा निशाना

 

Navdeep Saini

नवदीप लगातार अच्छी रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं

अपने पहले ही मैच में धारदार गेंदबाजी से विंडीज का पुलिंदा बांधने वाले नवदीप सैनी की गेंदबाजी को कप्तान कोहली ने भी जमकर सराहा। कोहली ने कहा दिल्ली के खिलाड़ी नवदीप सैनी लंबा सफर के बाद यहां तक पहुंचे हैं। इस उभरते हुए खिलाड़ी के पास अच्छी रफ्तार के साथ लगातार गेंदबाजी करने की क्षमता है। वो 150 की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं।

IND Vs WI : डेब्यू मैच में नवदीप सैनी का कहर, भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20

नवदीप सैनी में कुछ हासिल करने की भूख

फिटनेस के लिए कई खिलाड़ी विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं विराट कोहली फिटनेस के मामले में भी नवदीप के कायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नवदीप जिस रफ्तार के साथ गेंदबाजी करते हैं, उसके साथ खुद फिट रख पाना मुश्किल होता है। बहुत कम गेंदबाज ऐसा कर पाते हैं। विराट ने आगे कहा कि नवदीप सैनी में कुछ हासिल करने की भूख है। उम्मीद है कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.