डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी चेतावनी, कहा - भारी टैरिफ से नहीं बच पाएगा चीन
नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे नहीं बढ़ने की स्थिति में चीन से आने वाले उत्पादों पर भारी-भरकम शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की थी, जिसके बाद ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि चीन को इससे बचने के लिये काफी कुछ करना होगा। आप लोग देखेंगे। उन्हें बहुत सारी चीजें करनी होंगी। यह (शुल्क) एक सितंबर से अमल में आ जाएगा।
ट्रंप ने किया ट्वीट
अमरीका पहले ही चीन के 205 अरब डॉलर के सामान पर 25 फीसदी शुल्क लगा चुका है। दोनों देशों के बीच सितंबर में अगले दौर की व्यापार वार्ता होने वाली है। अमरीकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर अपनी कठोर व्यापार नीति का शनिवार को बचाव किया। उन्होंने कहा कि इसके कारण अमेरिका को चीन से अरबों डॉलर मिल रहे हैं। ट्रंप ने ट्विटर पर कहा, ''चीन के साथ चीजें अच्छे से आगे बढ़ रही हैं। वे हमें दसियों अरब डॉलर का भुगतान कर रहे हैं।"इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई देश अब हमारे पास आ रहे हैं और सही मायने में व्यापार समझौता करने का अनुरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम
Things are going along very well with China. They are paying us Tens of Billions of Dollars, made possible by their monetary devaluations and pumping in massive amounts of cash to keep their system going. So far our consumer is paying nothing - and no inflation. No help from Fed!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 3, 2019
सितंबर में होगी व्यापार वार्ता
आपको बता दें कि अमरीका पहले ही चीन के 205 अरब डॉलर के सामान पर 25 फीसदी शुल्क लगा चुका है। दोनों देशों के बीच सितंबर में अगले दौर की व्यापार वार्ता होने वाली है। ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की थी कि अगले महीने से 300 अरब डॉलर के और चीनी आयातों पर 10 फीसदी शुल्क लगेगा। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध तेज हो गया है।
लगेगा अतिरिक्त शुल्क
ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिका चीन से हमारे देश में आ रहे 300 अरब डॉलर के बाकी सामानों और उत्पादों पर एक सितंबर से 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू करेगा।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:Patrika...
Post a Comment