Bhadrapada 2019 : भदो में हर प्रकार की बाधा का नाश होगा
भाद्रपद ( Bhadrapada ) यानी भादो ( Bhado ) का महीना 16 अगस्त से 14 सितंबर तक रहेगा। भाद्र का अर्थ होता है कल्याण करने वाला। भाद्रपद का अर्थ होता है- भद्र परिणाम देने वाले व्रतों का महीना। माना जाता है कि यह महीना गलतियों को याद करके प्रायश्चित करने के लिए सर्वोत्तम है।
ये भी पढ़ें- Bhadrapada 2019 : भादो में बदल सकता है आपका भाग्य
यह महीना लोगों से व्रत, उपवास, नियम और निष्ठा का पालन करवाता है। इस महीने में गणेश चतुर्थी, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और कलंक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। अगर आप भगवान श्रीकृष्ण ( Shri krishna ) और गणेश ( Lord Ganesha ) की कृपा पाना चाहते हैं तो इस महीने में आपको इन कामों को करना होगा।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए करें ये काम
- भादो में दही का प्रयोग वर्जित रहता है परन्तु अगर आप भाद्रपद में भगवान श्रीकृष्ण ( shrikrishna ) की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
- जिन लोगों को संतान सुख प्राप्त नहीं है, उन लोगों को इन महीने में कृष्ण का कराना चाहिए या कृष्ण जन्मोत्सव शामिल होना चाहिए।
- आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए श्रीमदभगवदगीता का पाठ करना चाहिए।
- इस महीने में घर में लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन और संपन्नता आती है।
भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए भाद्रपद में क्या करें ?
- भाद्रपद में विद्या, बुद्धि और ज्ञान के लिए भगवान गणेश की उपासना करें।
- घर में पीले रंग के भगवान गणेश की स्थापना करें।
- हर दिन उनको दूब और मोदक का भोग लगाएं।
- पूरे माह सात्विक रहें, ऐसा करने से हर प्रकार की बाधा का नाश होगा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment