मौसमः देश के 11 राज्यों में आज अच्छी बारिश की संभावना, इन इलाकों में करना होगा इंतजार
नई दिल्ली। सावन के महीने में तीसरा सोमवार देशभर के कई इलाकों ( weather update )के लिए अच्छी खबर लेकर आ ज सकता है। मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो देश के 11 राज्यों में 5 अगस्त को अच्छी बारिश ( Heavy Rainfall ) पड़ने की संभावना है। इनमें मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) की बात करें तो रविवार को भी यहां बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं होने से दिन उमस भरा ही रहा। लंबे समय से दिल्ली और आस-पास अच्छी बारिश का इंतजार है। हालांकि मौसम विभाग ने 5 और 6 अगस्त को अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।
Video: मुंबई में बारिश से बिगड़े हालात, नागपाड़ा में लोग परेशान
मध्य प्रदेश में 24 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में रविवार की सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है, कहीं बादल छाए हुए हैं तो कहीं बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 6 अगस्तक के एमपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।
मध्य प्रदेश के बीते 24 घंटे की बात करें तो गुना जिले में 35.6 मिली, जबकि होशंगाबाद में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इस वजह से पड़ेगी भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने के चलते कई देश के कई इलाकों में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के दक्षिण भाग पर उपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है, जिससे भारी बारिश हो सकती है।
मैदान से पहाड़ों तक मूसलाधार बारिश की संभावना
5 अगस्त को महाराष्ट्र के तटीय इलाकों, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तरी वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
इन इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान
महाराष्ट्र के बाकी हिस्से, छत्तीसगढ़, कच्छ के अलावा बाकी गुजरात , हरियाणा, पूर्वी पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।
इन क्षेत्रों में बारिश का इंतजार
पश्चिमी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कच्छ के कुछ इलाकों में बारिश का इंतजार करना होगा। यहां फिलहाल मानसून सक्रिय नजर नहीं आ रहा है।
https://t.co/dQxUAc5Oxl #DirtyHuman#ReturnGift from nature
— wirel.in (@InWirel) August 4, 2019
Marine Drive, #Mumbai
After heavy rain in Mumbai huge garbage came out of sea. pic.twitter.com/LGszI8RMcr
बारिश के कारण कई रूटों पर मुंबई लोकल की सेवाएं रद्द कर दी गई है जबकि 7 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाई टाइड का भी सामना करना पड़ेगा और इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment