कभी 100 रुपए में किया काम, अब बन चुकी हैं लीड एक्ट्रेस, कपिल, सोनाक्षी और बादशाह की पहली कमाई जानकर चौंक जाएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी के पॉपुलर चेहरों में शामिल अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ( Archana Puran Singh ) इन दिनों कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) में हंसी के ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। अर्चना पूरन कई बार शो में अपने सिनेमाई कॅरियर से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स और मजेदार कहानी साझा करती हैं। हाल ही में अर्चना ने कपिल ( Kapil Sharma ) के शो में अपनी रील लाइफ से जुड़ा एक और दिलचस्प फैक्ट साझा किया है। एक प्रश्न के उत्तर का जबवा देते हुए अर्चना ने कहा, 'उन्हें पहली कमाई 100 रुपए मिली थी। साथ ही शो में गेस्ट बनकर आएं सोनाक्षी सिंन्हा और रैपर बादशाह से भी अपनी पहली कमाई बताने को कहा।' ये सुनकर होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा के होश उड़ गए।

archana puran singh

एड मूवी से अर्चना ने शुरू किया था काम
अर्चना ने बताया कि मैंने एक एड मूवी से ओमपुरी जी के साथ काम किया था। मेरा रोल बस किनारे में खड़े रहने का था। मगर 10 साल बाद मैंने ओमुपरी के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया था।

kapil sharma

कभी फैक्ट्री में काम करते थे कपिल
अर्चना पूरन सिंह की पहली सैलरी की बात सुनकर शो में मौजूद कलाकार और आडियंस ने तालियों के साथ स्वागत किया। कपिल शर्मा शो में मेहमान के तौर पर सोनाक्षी स‍िन्हा एवं रैपर बादशाह पहुंचे थे। कपिल शर्मा ने अपनी पहली कमाई के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि मैंने एक फैक्ट्री में छपाई का काम किया है। मुझे वहां 1500 रुपए पहली वेतन मिली थी।

sonakshi sinha

बादशाह ने कहा कि मुझे तो 200 से 300 रुपए मिले थे। मैंने एक गाने के लिए रैप किया था। सोनाक्षी ने कहा कि मैंने फैशन शो के लिए काम किया था तो मुझे पहली वेतन के रूप में 3 हजार रुपए मिले थे।

badshah

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.