Sawan 2019: सावन में ना करें ये गलतियां वरना सालभर पछताएंगे आप, नहीं मिलेगी शिव कृपा

सावन का पावन महीना ( month of sawan ) भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में शिव जी की पूजा ( Shiv pooja ) की जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में चले जाते हैं, वे चार महीने तक सृष्टि का कार्यभार शिव को सौंप देते हैं। चातुर्मास ( chaturmas) के चार महीनों में शास्त्रों के अनुसार बहुत से कार्यों का करना गलत माना जाता है। इन्हीं में से सावन ( Sawan 2019 ) बहतु ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि शिव जी का प्रिय महीना सावन होता है। इस माहीने में शिव जी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी मनोकामना सुनते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। लेकिन इस महीने में शिव जी की पूजा के दौरान कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं ऐसे में भगवान शिव की आराधना करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कहा जाता है की सावन साल में एक बार आता है और बहुत श्रेष्ठ माहीना होता है, तो इस महीने की गई गलतियों की पूरे साल सजा भोगनी पड़ती है। आइए जानते हैं वे गलतियां जो की हमें ध्यान रखनी चाहिए...
पढ़ें ये खबर - Sawan shiv pooja: स्वस्थ्य संबंधित रोगों से मुक्ति पाने के लिए सावन में जरूर करें ये स्त्रोत पाठ

सावन में इन चीज़ों से करें परहेज
1. सावन के महीने में मांस-मच्छी और शराब से बहुत दूर रहें।
2. सावन के महीने में शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य भी नहीं करने चाहिए, वरना जिंदगी भर भुगतना पड़ सकता है।
3. इस महीने भगवान शिव के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं को हरी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।
4. सावन के महीने में भगवान शिव का दूध से अभिषेक शुभ माना गया है। लेकिन सावन के पावन महीने में दूध का सेवन करने की मनाही होती है।
5. खाने में इस महीने बैंगन के सेवन से बचना चाहिए।
6. यदि आपके घर के बाहर कोई सांड आ जाए तो उसे भगाए नहीं, कुछ खाने के लिए साफ खाना दें। सांड को भगवान शिव की सवारी नंदी माना जाता है।
7. इस महीने में किसी भी शिव भक्त का अपमान न करें। वरना आपको शिव जी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
8. सावन के पाक महीने में मीठा बोलें, और घर में शांति और खुशहाली का माहौल बनाए रखें।
9. रोज़ाना भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें, ऐसा करने से घर में शांति और खुशियां आती हैं।
10. इस महीने में रोज़ाना भगवान शिव का जलाभिषेक करें। ऐसा करने में आप सफल होते हैं तो भगवान शिव आप पर काफी प्रसन्न होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment