Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान कौन बने?
(अ) विराट कोहली
(ब) सरफराज अहमद
(स) एरोन फिंच
(द) फाफ डू प्लेसिस
प्रश्न (2) - पहले खाड़ी देश का क्या नाम है जिसने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ goAML एप्लीकेशन को अपनाया है?
(अ) कतर
(ब) कुवैत
(स) ओमान
(द) संयुक्त अरब अमीरात
प्रश्न (3) - विश्व भर में विलुप्त हो चुकी लंगूर की एक प्रजाति ‘चंबा सेक्रेड लंगूर’ किस राज्य में फिर से पाई गई?
(अ) मेघालय
(ब) असम
(स) हिमाचल प्रदेश
(द) छत्तीसगढ़
प्रश्न (4) - ओलंपिक खेलों की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर किस देश के लौसेन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया गया?
(अ) फ्रांस
(ब) स्विट्जरलैंड
(स) नेपाल
(द) जापान
प्रश्न (5) - मरुस्थल का सिंहद्वार कहलाता हैं?
(अ) जैसलमेर
(ब) बाड़मेर
(स) बीकानेर
(द) जोधपुर
प्रश्न (6) - तोरमाण किस जातीय दल का था?
(अ) सिभियन
(ब) हूण
(स) यूची
(द) शक
प्रश्न (7) - निम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार विदेशी नागरिकों को प्राप्त नहीं है?
(अ) अभिव्यक्ति स्वतंत्रता का अधिकार
(ब) विधि के समक्ष समानता
(स) प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
(द) शोषण के विरुद्ध अधिकार
प्रश्न (8) - भारतीय भू चुम्बकीय संस्थान कहां स्थित है?
(अ) नई दिल्ली
(ब) मुंबई
(स) हैदराबाद
(द) चेन्नई
प्रश्न (9) - पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है ?
(अ) 21 जून
(ब) 22 सितम्बर
(स) 21 दिसम्बर
(द) 14 अप्रेल
प्रश्न (10) - भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई?
(अ) 1947
(ब) 1949
(स) 1953
(द) 1951
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment