Gupt navratri 2019: नवरात्रि के नौ दिनों बन रहे विशेष संयोग, 10 गुना अधिक मिलेगा फल

साल में कुल चार नवरात्रि ( Navratri ) आती हैं, एक शारदेय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि आती है। गुप्त नवरात्रि में अधिकतर तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि ( gupt navratri ) मनोकामनाओं की नवरात्रि मानी जाती है। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 3 जुलाई से शुरू होगी और 10 जुलाई तक रहेगी। पुराणों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा और तप मां दुर्गा पूर्ण रूप से स्वीका करती हैं। इस बार गुप्त नवरात्रि में बहुत ही विशेष संयोग बन रहे हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार इस बार नवरात्रि ( gupt navratri 2019 ) के नौ दिनों बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दौरान की गई पूजा सफल और फालदायक मानी जाएगी। आइए जानते हैं इस बार नवरात्रि में कौन-कौन से योग बन रहे हैं....

पैसों की समस्या से जल्द मिलेगा छुटकारा, एकादशी के दिन कर लें ये विशेष उपाय

gupt navratri 2019

गुप्त नवरात्रि में बन रहे ये विशेष योग

पंडित जी के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में पांच बार रवि योग और दो बार सर्वार्थ सिद्धि का विशिष्ट संयोग रहेगा। सप्तमी तिथि का क्षय होने के कारण अष्टमी और नवमी एक ही दिन रहेगी। चैत्र मास और आश्विन मास में आने वाली नवरात्र से ज्यादा महत्व गुप्त नवरात्र का माना जाता है। गुप्त नवरात्र में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमाता, भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाएगी।

gupt navratri 2019

नवरात्रि में इस चीज़ों को करने से मिलती है देवी की कृपा

आषाढ़ मास की नवरात्रि में शिव और शक्ति की आराधना की जाती है। गुप्त नवरात्र विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। मां दुर्गा की पूजा कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। जो लोग सफ्तशती का पाठ नहीं कर सकते वे लोग भगवान शिव द्वारा रचित सप्त श्लोकी दुर्गा का पाठ भी कर सकता है।

गुप्त नवरात्रि में मानसिक पूजा की जाती है। माता की आराधना मनोकामनाओं को पूरा करती है। गुप्त नवरात्र में माता की पूजा देर रात ही की जाती है।

गुप्त नवरात्रि में भक्त को सुबह शाम मां दुर्गा की पूजा करना चाहिए। अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं का पूजन करने के बाद व्रत का उद्यापन करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.