G-20 समिट: पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात पर टिकीं निगाहें, ये होंगे 10 बड़े मुद्दे

ओसाका। G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की सुबह जापान पहुंचे। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की मुलाकात है।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं। मालूम हो कि जी-20 समिट से इतर पीएम मोदी 10 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

क्या है G-20, भारत के लिए क्यों है इतना अहम?

  • भारत और अमरीका के बीच शुरु हो चुके ट्रेड वॉर के माहौल में डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकीं हैं। भारत और अमरीका के बीच सहयोग को बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए मोदी से डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात है।
  • लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी थी और साथ मिलकर भारत-अमरीका सहयोग को बढ़ाने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी। अब जी-20 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर सबकी निगाहें टिकीं है।
  • प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव को दूर करने को लेकर बातचीत बहुत अहम हो सकती है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा 'मैं इस तथ्य के बारे में प्रधान मंत्री मोदी के साथ बात करने के लिए उत्सुक हूं कि भारत, अमरीका के खिलाफ बहुत ज्यादा टैरिफ लगा रहा है। हाल ही टैरिफ में और इजाफा किया गया। यह अस्वीकार्य है और टैरिफ को वापस लेना चाहिए।'
  • अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी व अपने समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात की। नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच आर्थिक साझेदारी को लेकर जो विवाद चल रहा है उसके समाधान को लेकर चर्चा की। मुलाकात के बाद पोम्पियो और जयशंकर ने एक साझा बयान में कहा कि दोनों देश साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ट्रेड वॉर को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
  • भारत और रूस के बीच S-400 हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए 5 बिलियन डॉलर के रक्षा सौदे को लेकर अमरीकी नाराजगी को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा। हालांकि भारत ने विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के साथ मुलाकात के दौरान दो टूक जवाब देते हुए साफ कर दिया था कि S-400 सौदे को रद्द नहीं किया जा सकता है।
  • अमरीकी सरकार द्वारा 1 जून को भारत के लिए व्यापार रियायतों को समाप्त करने के बाद भारत ने इस महीने की शुरुआत में 28 अमरीकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क लगाया था। इसको लेकर मोदी और ट्रंप के बीच चर्चा की संभावना है।
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
  • पाकिस्तान के मामले में आतंकवाद को लेकर बातचीत संभव है। बालाकोट स्ट्राइक के बाद अमरीका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि आतंकियो के खिलाफ कार्रवाई करें। अमरीका ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते ही आर्थिक मदद रोक दी है।
  • ईरान मामले पर बातचीत की संभावना ज्यादा है। चूंकि मौजूदा हालात में ईरान और अमरीका के बीच तनाव काफी गहरा गया है और अमरीका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें ईरान से कच्चे तेल खरीदने पर भी पाबंदी है। ऐसे में भारत के लिए जरूरी है कि ईरान से तेल खरीदने के मसले को सुलझाया जाए।

G-20 सम्मेलन: बड़ी ताकतों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश, भारत पर सभी देशों की नजर

  • अफगानिस्तान के साथ शांति वार्ता को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच वार्ता संभव है। अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर भारत के महत्वूर्ण योगदान और आगे की रणनीति पर बातचीत संभव है।
  • एशिया-पेसिफिक में भारत के साथ मिलकर साझेदारी बढ़ाने पर अमरीका का जोर होगा। एशिया-पेसिफिक क्षेत्र चीन को पछाड़कर अमरीका अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है। ऐसे में अमरीका के लिए जरूरी है कि भारत का साथ मिले।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.