ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को दिया बातचीत का न्योता

ओसाका। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को एक ऐतिहासिक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य विहीन जोन demilitarized zone में राष्ट्रपति ट्रंप ने किम को मिलने का आमंत्रण भेजा है। ट्विटर पर उन्होंने जोंग को ये निमंत्रण भेजा है। अगर किम जोंग,ट्रंप के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हैं तो दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि जी-20 सम्मेलन के बाद वह दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे।

G20 Summit: ट्रंप ने पुतिन के साथ किया मजाक, कहा- आगे राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप मत करना

 

trump

ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर उत्तर कोरिया के नेता चाहें तो वह उनसे हाथ मिलाने के लिए बॉर्डर पर मिलेंगे और वह उनका अभिवादन करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह किम से कुछ देर के लिए बातचीत करना चाहते हैं। हालांकि प्योंगयांग की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

जी-20 सम्मलेन: भारत के लिए अहम रहा पहला दिन, ये हैं 10 बड़ी बातें

kim jong un

इससे पहले ट्रंप और किम के बीच फरवरी में वियतनाम में शिखर सम्मेलन विफल हो गया था। परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर दोनों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाने के लिए निजी पत्रों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने पिछले साल सिंगापुर में बैठक करके सबसे हैरान कर दिया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.