अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, ईरान और 5G सहित कई मुद्दों पर चर्चा

ओसाका। जी-20 सम्मेलन में भाग लेने गए पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। जापान-अमरीका -भारत त्रिपक्षीय बैठक के तुरंत बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत शुरूहुई। मोदी और ट्रम्प की बैठक ऐसे माहौल में हो रही है जब भारत और अमरीका के बीच कई मतभेद चल रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति भारत की टैरिफ नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा की दोनों देश को कई क्षेत्रों में मिलकर सहयोग कर रहे हैं।

मोदी-ट्रम्प हाई प्रोफाइल मीटिंग

बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि 'हम लोग काफी अच्छे दोस्त हो गए हैं, हमारे देशों में इससे पहले कभी इतनी नजदीकी नहीं हुई। मैं ये बात पूरे भरोसे से कह सकता हूं। हम लोग कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। बैठक शुरू होते ही एक बार फिर ट्रम्प ने मोदी को जीत के लिए बधाई दी। ट्रम्प के साथ बैठक शुरू होने से पहले ही जापान-अमरीका और भारत के प्रमुखों की मुलाकात हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे को चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी और कहा कि दोनों नेता अपने अपने देश में काफी अच्छा काम कर रहे हैं।

ये हैं मुख्य मुद्दे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह चार प्रमुख मुद्दों पर वे बात करना चाहते हैं। इनमें ईरान, 5जी, द्विपक्षीय रक्षा संबंध और आपसी टैरिफ का मुदा अहम है। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी थी और साथ मिलकर भारत-अमरीका सहयोग को बढ़ाने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी। अब जी-20 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर सबकी निगाहें टिकीं हुई थीं।

- प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों में आए तनाव को दूर करने को लेकर बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा 'मैं इस तथ्य के बारे में प्रधान मंत्री मोदी के साथ बात करने के लिए उत्सुक हूं कि भारत, अमरीका के खिलाफ बहुत ज्यादा टैरिफ लगा रहा है। यह अस्वीकार्य है और टैरिफ को वापस लेना चाहिए।'

- भारत और रूस के बीच S-400 हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए 5 बिलियन डॉलर के रक्षा सौदे को लेकर नाराजगी का मुदा भी इस बैठक में छाया रहा। हालांकि पूर्व में भारत ने विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के साथ मुलाकात के दौरान दो टूक जवाब देते हुए साफ कर दिया था कि S-400 सौदे को रद्द नहीं किया जा सकता है।

- पाकिस्तान के मामले में आतंकवाद को लेकर बातचीत की संभावना जताई जा रही है। बालाकोट स्ट्राइक के बाद अमरीका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि आतंकियो के खिलाफ कार्रवाई करे।

- ईरान मुद्दे पर मोदी और ट्रम्प के बीच देर तक बातचीत हुई। चूंकि मौजूदा हालात में ईरान और अमरीका के बीच तनाव काफी गहरा गया है और अमरीका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें ईरान से कच्चे तेल खरीदने पर भी पाबंदी है। ऐसे में भारत के लिए जरूरी था कि ईरान से तेल खरीदने के मसले को सुलझाया जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.