WC2019: वर्ल्ड कप मैचों के सबसे सफल गेंदबाज़, देखिए- रिकॉर्ड बुक से कुछ खास

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में एक महिने से भी कम का समय बचा है। सभी टीमें अपने बेस्ट 15 खिलाड़ियों को चुन चुकी है और वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है।

कुछ टीमों ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया है। ताजा उदाहरण इंडियन प्रीमियर लीग ( indian premier league ) की दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals ) टीम के मुख्य गेंदबाज कगिसो रबाडा का है। रबाडा को उनके देश ने इसलिए वापस बुला लिया कि वह आईपीएल में कहीं चोटिल ना हो जाएं। बोर्ड अपने मुख्य गेंदबाज़ को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। लगभग यही कहानी अन्य टीमों की भी है।

ज्यादातर देशों के क्रिकेट बोर्डों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से बुला लिया है। गेंदबाज़ों की भूमिका इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि बल्लेबाज़ी के विकल्प मिलना तो आसान है लेकिन गेंदबाज़ों के विकल्प मिलना मुश्किल होता है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर यह समस्या किसी भी टीम को भारी पड़ सकती है।

अब बात गेंदबाज़ों की ही हो रही तो आज वर्ल्ड कप विशेष माह में बात करते हैं वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की। इस सूची में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ का है। मैक्ग्रा ने वर्ल्ड कप में 39 मैच खेलते हुए कुल 71 विकेट अपने नाम किए हैं। हम आपको वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रेष्ठ दस गेंदबाज़ों के आंकड़े यहां दिखा रहे हैं।

वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज़ः

गेंदबाज़ देश मैच विकेट समयकाल
ग्लेन मैक्ग्राथ ऑस्ट्रेलिया 39 71 1996-2007
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 40 68 1996-2011
वसीम अकरम पाकिस्तान 38 55 1987-2003
चामिंडा वास श्रीलंका 31 49 1996-2007
जहीर खान भारत 23 44 2003-2011
जवागल श्रीनाथ भारत 34 44 1992-2003
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 22 43 2007-2015
एलन डोनाल्ड साउथ अफ्रीका 25 38 1992-2003
जैकब ओरम न्यूजीलैंड 23 36 2003-2011
डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड 32 36 2003-2015


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.