PatrikaNews@5PM: अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर तेजस्वी के बयान तक 5 बड़ी ख़बरें

1.प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर बोला हमला

  • कहा- दलाली करने वाली कंपनी में हिस्सेदार रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
  • चुप रहने का अधिकार किसी क्रिमिनल केस में मुलजिम को होता है: जेटली
  • 28 मई 2002 को भारत में बैकऑप्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनी: वित्त मंत्री
  • कंपनी के राहुल और प्रियंका गांधी बने थे डायरेक्टर: अरुण जेटली
  • 21 अगस्त 2003 में ब्रिटेन में भी इसी नाम से एक कंपनी बनी: जेटली
  • कंपनी के डायरेक्टर राहुल गांधी और एक अमरीकी नागरिक बने: अरुण जेटली
  • 65 फीसदी शेयर राहुल गांधी और 35 फीसदी शेयर अमरीकी नागरिक के : वित्त मंत्री

2. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

  • कहा- इस मामले में CM नीतीश कुमार के कई और मंत्री भी शामिल
  • राज्यपाल को बिहार सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए
  • CBI ने इस संबंध में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
  • ब्रजेश ठाकुर और उसके साथियों ने मिलकर की 11 लड़कियों की हत्या: CBI
  • पूछताछ में पीड़ित लड़कियों ने 11 लड़कियों के नाम बताए, जिनकी हत्या हुई: CBI
  • पीड़ित लड़कियों की निशानदेही पर श्मशान घाट में की गई खुदाई : CBI
  • CBI ने श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद की

3. बांग्लादेश की ओर बढ़ा फानी तूफान

  • फिलहाल बांग्लादेश में स्थिति नियंत्रण में
  • ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मचा चुका है तबाही
  • कमजोर हो गया है फानी चक्रवाती तूफान: NDRF DIG
  • बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी मौजूद है फानी तूफान
  • NDRF की 9 टीमें अभी भी पश्चिम बंगाल में तैनात
  • फानी तूफान से एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित: विशेष राहत आयुक्त
  • पुरी जिला सबसे ज्यादा हुआ प्रभावित, 20 हजार से ज्यादा पेड़ गिरे

4. यूपी के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की रैली

  • रैली में पीएम मोदी का प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर हमला
  • पीएम ने कहा -कांग्रेस का हो चुका है पतन
  • 'कांग्रेस ने माना है, वो वोट कटुआ पार्टी है'
  • सपा-बसपा गठबंधन पर भी पीएम ने साधा निशाना
  • पीएम ने कहा- सपा ने पीएम बनाने का सपना दिखाकर मायावती को अंधेरे में रखा
  • पीएम ने सपा-कांग्रेस पर बहुत बड़ा खेल खेलने का लगाया आरोप
  • कहा- कांग्रेस जनता को बना रही है 'बेवकूफ'

5.राहुल गांधी ने बीजेपी की हार का किया दावा

  • राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- लोकसभा चुनाव में हारेगी BJP
  • आधे से ज्यादा चुनाव खत्म, ये स्पष्ट है नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं: राहुल
  • इस चुनाव में किसान, रोजगार और पीएम का भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा: राहुल गांधी
  • देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी: कांग्रेस अध्यक्ष
  • पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया: राहुल गांधी
  • पीएम ने देश की जनता के साथ धोखा किया: राहुल गांधी
  • इस बार लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी: राहुल गांधी

Indian Politics से जुड़ी hindi news के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.