PatrikaNews@4PM: चोट की वजह से IPL के बचे मैच नहीं खेल पाएंगे केदार जाधव, जानिए इस घंटे की 10 बड़ी ख़बरें

1.रफाल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई टली

  • सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को तय की अगली तारीख
  • राहुल के खिलाफ चल रहे अवमानना मामले की सुनवाई के साथ ही होगी सुनवाई
  • केंद्र सरकार ने शनिवार को दायर किया था हलफनामा

2. भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव की चोट को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर

  • आईपीएल सीज़न 12 में बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे जाधव
  • बीते रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कंधे में लगी थी चोट
  • जाधव के ना खेलने से चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका

3.सीबीएसई की 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित

  • cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देखा जा सकता है रिजल्ट
  • 2 फरवरी से 29 मार्च के बीच हुई थीं परीक्षाएं
  • करीब 27 लाख छात्रों ने दी है 10वीं बोर्ड की परीक्षा

4. राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को बताया बॉक्सर

  • कहा- कोच लालकृष्ण आडवाणी को मारा पंच
  • 'देश ने सोचा बॉक्सर बेरोजगारी से लड़ेगा, 15 लाख खाते में डालेगा'
  • असल मुद्दों से भागने और जनता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया

5. पुलवामा में वोटिंग के दौरान दूसरा ब्लास्ट

  • आतंकियों ने पोलिंग बूथ के पास फेंका ग्रेनेड
  • ग्रेनेड हमले में किसी को चोट पहुंचने की रिपोर्ट नहीं आई
  • सुबह भी पोलिंग बूथ पर फेंका गया था ग्रेनेड

6. ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार

  • PM बताएं, उन्होंने 5 साल में क्या किया- पीएम मोदी
  • 'चीफ सेक्रेटरी प्रधानमंत्री नहीं मुख्यमंत्री के कहने पर काम करता है'
  • 'ममता ने अपने संबोधन में बार-बार पीएम मोदी को पूर्व पीएम कहा'

7. बंगाल के तमलुक से प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर वार

 

  • जय श्री राम कहने वालों को जेल भेज रही दीदी- पीएम मोदी
  • 'स्पीडब्रेकर दीदी ने चक्रवात पर भी राजनीति करने की कोशिश की'
  • 'दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की'

8. नोटबंदी को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा

  • 'नोटबंदी आजादी के बाद हुआ देश का सबसे बड़ा घोटाला'
  • 'अगर व्यापारियों ने BJP को वोट दिया तो सीलिंग जारी रहेगी'
  • 'रफाल के पैसे से आप के विधायक खरीद रहे हैं पीएम मोदी'

9. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एक और झटका

  • दिल्ली में मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को लगा झटका
  • AAP विधायक देवेंद्र सिंह सहरावत थाम सकते हैं बीजेपी का दामन
  • उनसे पहले आप के अरविंद वाजपेयी भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं

10.नवजोत सिंह सिद्धू का बीजेपी पर बड़ा हमला

  • पीएम मोदी एक ऊंची दुकान फीकी पकवान की तरह हैं- सिद्धू
  • 'कांग्रेस अरबी घोड़ा, बीजेपी को प्रिंस चार्ल्स का दर्शनी घोड़ा'
  • 'बीजेपी झूठ की लहर चला रही, पांच साल में गंगा बिल्कुल भी साफ नहीं हुई'


Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..


Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.