PatrikaNews@4PM: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर तेजस्वी के बयान से लेकर बांग्लादेश में फानी तूफान तक 5 बड़ी ख़बरें

1.मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

  • कहा- इस मामले में बिहार के CM नीतीश कुमार के कई और मंत्री भी शामिल
  • राज्यपाल को बिहार सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए
  • CBI ने इस संबंध में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
  • ब्रजेश ठाकुर और उसके साथियों ने मिलकर की 11 लड़कियों की हत्या: CBI
  • पूछताछ में पीड़ित लड़कियों ने 11 लड़कियों के नाम बताए, जिनकी हत्या हुई: CBI
  • पीड़ित लड़कियों की निशानदेही पर श्मशान घाट में की गई खुदाई : CBI
  • CBI ने श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद की

2.बांग्लादेश की ओर बढ़ा फानी तूफान

  • फिलहाल बांग्लादेश में स्थिति नियंत्रण में
  • ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मचा चुका है तबाही
  • कमजोर हो गया है फानी चक्रवाती तूफान: NDRF DIG
  • बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी मौजूद है फानी तूफान
  • NDRF की 9 टीमें अभी भी पश्चिम बंगाल में तैनात
  • फानी तूफान से एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित: विशेष राहत आयुक्त
  • पुरी जिला सबसे ज्यादा हुआ प्रभावित, 20 हजार से ज्यादा पेड़ गिरे

3.यूपी के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली

  • रैली में पीएम मोदी का प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर हमला
  • पीएम ने कहा -कांग्रेस का हो चुका है पतन
  • 'कांग्रेस ने माना है, वो वोट कटुआ पार्टी है'
  • सपा-बसपा गठबंधन पर भी पीएम ने साधा निशाना
  • पीएम ने कहा- सपा ने पीएम बनाने का सपना दिखाकर मायावती को अंधेरे में रखा
  • पीएम ने सपा-कांग्रेस पर बहुत बड़ा खेल खेलने का लगाया आरोप
  • कहा- कांग्रेस जनता को बना रही है 'बेवकूफ'

4.राहुल गांधी ने बीजेपी की हार का किया दावा

  • राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- लोकसभा चुनाव में हारेगी BJP
  • आधे से ज्यादा चुनाव खत्म, ये स्पष्ट है नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं: राहुल
  • इस चुनाव में किसान, रोजगार और पीएम का भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा: राहुल गांधी
  • देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी: कांग्रेस अध्यक्ष
  • पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया: राहुल गांधी
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा किया: राहुल गांधी
  • इस बार लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी: राहुल गांधी

5. पीएम मोदी ने सीएम नवीन पटनायक को मदद का दिलाया भरोसा

  • ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी ने जमकर बरपाया कहर
  • पीएम मोदी ने नवीन पटनायक से फानी तूफान के बाद की स्थिति पर की थी बात
  • पूरा देश तूफान से पीड़ित लोगों के साथ खड़ा: पीएम मोदी
  • फानी चक्रवाती तूफान से अब तक 3 लोगों की हुई मौत
  • पुरी में 245 तो ओडिशा में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
  • पिछले 20 साल के दौरान ऐसा भयानक चक्रवात ओडिशा में नहीं आया
  • अब बांग्लादेश की ओर बढ़ा फानी चक्रवाती तूफान

Indian Politics से जुड़ी hindi news के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.