PatrikaNews@1PM: लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान , जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें

1- लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान जारी है। 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि कई जगहों से ईवीएम में शिकायतें और छुटपुट हिंसा की खबरें आ रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह समेत 674 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। करीब 8.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पांचवें चरण के साथ ही 424 सीटों पर लोकसभा का चुनाव संपन्न हो जाएगा। 2014 में 51 सीटों पर भाजपा ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सात चरणों वाले इस आम चुनाव में 12 मई को छठे और फिर 19 मई को सातवें चरण का मतदान होगा। इसके बाद 23 मई को परिणाम जारी होंगे।


2- स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

भाजपा की कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर बूथ कैप्चिरंग का आरोप लगाया है। अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी और राहुल गांधी आमने सामने हैं। आपको मालूम हो कि अमेठी देश की हाई प्रोफाइल सीट है और इस सीट पर 27 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


3- फानी से तबाही के बाद पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा में फानी चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।इससे पहले वह आज सुवह भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उनका स्वागत ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। प्रधानमंत्री के साथ हवाई सर्वेक्षण में ये तीनों भी शामिल थे।

 


4- अमरीका का चीन को बड़ा झटका

चीन और अमरीका के बीच पिछले कुछ दिनों से व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है। इस व्यापार वार्ता के बीच अमरीका ने चीन को बड़ा झटका दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह 10 मई को 200 अरब डॉलर (13.84 लाख करोड़ रुपए) के चाइनीज इंपोर्ट पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर देंगे और यह बदलाव शुक्रवार से लागू हो जाएगा। आपको बता दें कि चीन से अमरीका को जितना भी माल आयात होता है उन सभी पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दी जाएगी।

5- रूस में लैंडिग के समय बड़ा विमान हादसा

रूस के मास्को में एक बड़ा विमान हादसा हो गया, इस हादस में विमान के अंदर बैठे 41 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मास्को हवाई अड्डे पर रविवार को आपात स्थिति में लैंडिंग के बाद एरोफ्लोट का सुखोई सुपरजेट 100 विमान में भयंकर आग लग गई। रूसी मीडिया के मुताबिक मरने वालों में 2 बच्चे और एक फ्लाइट अटेंडेंट भी शामिल है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.