PatrikaNews@12PM: सुप्रीम कोर्ट पहुंची वाराणसी की लड़ाई, जानें इस घंटे की 5 बड़ी खबरें
1- सुप्रीम कोर्ट पहुंची वाराणसी की लड़ाई
नामांकन रद्द होने के बाद तेज बहादुर यादव ने लगाई याचिका
जानकारी छिपाने के आरोप में निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन रद्द किया था
दूसरे हलफनामे में तेज बहादुर यादव ने छुपाई थी जानकारी
2- चक्रवाती तूफान फानी पर सियासत तेज
ममता का पीएम मोदी के साथ रिव्यू मीटिंग करने से इनकार
केंद्र ने नुकसान के लिए एक रिव्यू बैठक का प्रस्ताव रखा था
'राज्य के अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं, रिव्यू बैठक नहीं की जा सकती'
3- बिहार के छपरा में ईवीएम के साथ तोड़फोड़
पुलिस ने आरोपी रंजीत पासवान को किया गिरफ्तार
सोनपुर विधानसभा के नयागांव मतदान केंद्र संख्या 131 पर EVM को तोड़ा
छपरा क्षेत्र सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी और चंद्रिका रॉय में मुकाबला
4- हजारीबाग से बीजेपी उम्मीदवार जयंत सिंह ने किया मतदान
'पिछली बार मोदी लहर थी लेकिन इस बार मोदी की सुनामी चल रही है'
केंद्रीय मंत्री जयंत सिंन्हा ने कहा कि बीजेपी की जीत सुनिश्चित है
फिर एक बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं- जयंत सिन्हा
5- बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने खुद को मिनी मोदी बताया
रायबरेली से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं दिनेश
'प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए चुना ये मेरे लिए गर्व की बात है'
'मैं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीएसपी में रहा हूं और इनका चिट्ठा जानता हूं'
6- स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला
मुझे जीत का इतना भरोसा है कि कांग्रेस के उम्मीदवार क्षेत्र में ही नहीं है-स्मृति ईरानी
'पांच साल पहले प्रियंका मेरा नाम भी नहीं जानती थीं लेकिन अब वह मेरा नाम जानती हैं'
वह अब अपने पति का नाम कम और मेरा नाम ज्यादा बोल रही हैं- स्मृति ईरानी
7- पश्चिम बंगाल में ईवीएम खराबी की शिकायत
अलग-अलग हिस्सों से EVM में खराबी की शिकायतें
हुगली में ईवीएम खराबी के बाद लोगों का गुस्सा का दिखा
हावड़ा के एक बूथ पर बीजेपी एजेंट के घुसने से वर्कर्स के बीच झड़प
8- पश्चिम बंगाल के बैरक पुर में बीजेपी प्रत्याशी की पिटाई
टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह को पीटने का आरोप
बंगाल में लगातार चुनावी हिंसा जारी, बीते चारों चरण में हिंसक झड़प हुई थी
सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम और बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हुआ था हमला
9- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पोलिंग बूथ पर धमाका
पुलवामा में पोलिंग बूथ पर ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है
हालांकि इस सीट पर मतदान अब भी जारी है
जम्मू कश्मीर में अनंतनाग समेत 2 सीटों पर वोटिंग जारी
10- चुनावी तल्खी के बीच मिले पीएम मोदी और नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और एक गमछा पहनाया
‘फानी’ से हुए नुकसान के जायजा लेने पहुंचे हैं पीएम मोदी
सीएम नवीन पटनायक ने पीएम मोदी का भुवनेश्वर पर किया स्वागत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment