PatrikaNews@12PM: राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर दिए बयान पर मांगी माफी, जानें इस घंटे की 10 बड़ी खबरें
1- राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर दिए बयान पर मांगी माफी
राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन पेज का हलफनामा दायर किया है
राहुल ने कहा था सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है कि चौकीदार चोर है
2- तेज बहादुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा
तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने का मामला
दूसरे हलफनामे में जानकारी छुपाने को लेकर रद्द हुआ था नामांकन
3- आसमान में बढ़ जाएगी भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत
भारतीय वायु सेना खरीद सकती है 'बंकर बस्टर' बम
स्पाइस-2000 बमों के आधुनिकतम संस्करण हैं 'बंकर बस्टर' बम
बालाकोट एयर स्ट्राइक में हुआ था स्पाइस-2000 बमों का इस्तेमाल
4- मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही चुनाव परिणाम में देरी की बात
EVM-VVPAT में मिलान के कारण चुनाव परिणाम में 4-5 घंटे की देरी
EVM-VVPAT में मिलान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज की याचिका
21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी पुनर्विचार याचिका
5-प्रियंका के बाद संजय निरुपम का पीएम मोदी पर हमला
'प्रधानमंत्री मोदी को बताया औरंगजेब का आधुनिक अवतार'
'बीजेपी वाले रोज नया झूठ गढ़ते हैं और फर्जी प्रचार करते हैं'
'बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया'
6- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़
अरनपुर थाना क्षेत्र के गोदरदास जंगल में तड़के करीब 5 बजे हुई मुठभेड़
डीआरजी एंड एसटीएफ की संयुक्त टीम के आपरेशन के बाद 2 नक्सलियों के शव बरामद
एक इंसास राइफल, गोला-बारूद के साथ 12 बोर का एक हथियार और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद
7- मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
उड़ान भरते वक्त रनवे पार कर गया वायुसेना का विमान
इस हादसे की वजह से 50 अन्य विमानों पर असर पड़ा है
कुछ विमानों के समय में बदलाव किया, कुछ विमानों को अभी के लिए टाला
8- लाहौर स्थित दाता दरबार दरगाह के बाहर बड़ा धमाका
4 सुरक्षाबलों समेत 8 की मौत, 19 जख्मी, 7-8 घायलों की हालत नाजुक
आत्मघाती हमले में घायल हुए लोगों को मयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया
आत्मघाती हमले के बाद दाता दरबार को चारो ओर से घेरकर बंद किया गया
9- संयुक्त राष्ट्र में भारत की एक और बड़ी जीत
इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य का चुनाव जीता
भारत की जगजीत पवाड़िया ने चीन की हाओ वेई को रिकॉर्ड वोटों से हराया
जगजीत पवाड़िया को दोबारा से इस वैश्विक संस्था का सदस्य चुना गया है
10-आईपीएल में विराट कोहली की RCB के खराब प्रदर्शन पर माल्या का तंज
हार के बाद विराट कोहली की टीम की दिग्गजों ने आलोचना भी की है
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम हमेशा कागजों पर अच्छी रही है- विजय माल्या
'विराट, डिविलियर्स, स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी बेंगलुरु का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक'
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment