PatrikaNews@11AM: लाहौर स्थित दाता दरबार दरगाह के बाहर बड़ा धमाका, जानें इस घंटे की 10 बड़ी खबरें

1- लाहौर स्थित दाता दरबार दरगाह के बाहर बड़ा धमाका

4 सुरक्षाबलों समेत 5 की मौत, 19 जख्मी, 7-8 घायलों की हालत नाजुक

आत्मघाती हमले में घायल हुए लोगों को मयो हॉस्पिटल में भर्ती कराया

आत्मघाती हमले के बाद दाता दरबार को चारो ओर से घेरकर बंद किया गया

 

2- संयुक्त राष्ट्र में भारत की एक और बड़ी जीत

इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्य का चुनाव जीता

भारत की जगजीत पवाड़िया ने चीन की हाओ वेई को रिकॉर्ड वोटों से हराया

जगजीत पवाड़िया को दोबारा से इस वैश्विक संस्था का सदस्य चुना गया है

 

3- मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही चुनाव परिणाम में देरी की बात

EVM-VVPAT में मिलान के कारण चुनाव परिणाम में 4-5 घंटे की देरी

EVM-VVPAT में मिलान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज की याचिका

21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी पुनर्विचार याचिका

 

4-प्रियंका के बाद संजय निरुपम का पीएम मोदी पर हमला

'प्रधानमंत्री मोदी को बताया औरंगजेब का आधुनिक अवतार'

'बीजेपी वाले रोज नया झूठ गढ़ते हैं और फर्जी प्रचार करते हैं'

'बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया'

 

5- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़

अरनपुर थाना क्षेत्र के गोदरदास जंगल में तड़के करीब 5 बजे हुई मुठभेड़

डीआरजी एंड एसटीएफ की संयुक्त टीम के आपरेशन के बाद 2 नक्सलियों के शव बरामद

एक इंसास राइफल, गोला-बारूद के साथ 12 बोर का एक हथियार और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद

 

6- मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

उड़ान भरते वक्त रनवे पार कर गया वायुसेना का विमान

इस हादसे की वजह से 50 अन्य विमानों पर असर पड़ा है

कुछ विमानों के समय में बदलाव किया, कुछ विमानों को अभी के लिए टाला

 

7- आज घोषित होगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

आज सुबह 11:30 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा

पंजाब बोर्ड सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा

PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं परिणाम

 

8- अमरिका के कोलोराडो राज्य के एक स्कूल में फायरिंग की घटना

डेनवर शहर में स्कूल के अंदर मंगलवार को हुई गोलीबारी

हमले में लगभग सात लोगों के घायल होने की खबर है

दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, स्कूल की तलाशी में जुटी पुलिस

 

9-आईपीएल में विराट कोहली की RCB के खराब प्रदर्शन पर माल्या का तंज

हार के बाद विराट कोहली की टीम की दिग्गजों ने आलोचना भी की है

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम हमेशा कागजों पर अच्छी रही है- विजय माल्या

'विराट, डिविलियर्स, स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी बेंगलुरु का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक'

 

10- चीन में सुपरहीरोज वाली एवेंजर्स-एंडगेम को लेबनॉन की फिल्म ने दी टक्कर

फिल्म केपरनाउम 5 साल तक जेल में सजा काट रहे बच्चे के जीवन पर आधारित है

12 साल का होने पर अपने बेरवाह मां-बाप पर उसकी जिंदगी के लिए केस कर देता है बच्चा

तीन दिन के वीकेंड में फिल्म केपरनाउम ने 12.5 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.