PATRIKA NEWS WRAP: ये वो खबरें हैं जिन पर आज दिनभर रहेगी नजर

1- पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी

2014 में बीजेपी जीती थी 51 में से 40 सीट

चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्र तैयार किए हैं

5वें चरण के साथ ही 424 सीटों पर खत्म होगा चुनाव

 

2- प्रधानमंत्री मोदी फानी से मची तबाही का जायजा लेने ओडिशा जाएंगे

चक्रवाती तूफान फानी ने शुक्रवार को ओडिशा में जमकर कहर बरपाया

पीएम मोदी ट्वीट करते हुए लिखा कि ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक जी से बात की

साथ ही चक्रवात के मद्देनजर केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन का आश्वासन भी दिया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

 

3- दिग्गज नेता दिल्ली में आज करेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में करेंगे रैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल उत्तरी-पश्चिम दिल्ली में रोड शो करेंगे

शनिवार को एक शख्स ने अरविंद केजरीवाल को मारा था थप्पड़

 

4- रफाल डील को लेकर पुनर्विचार याचिकाओं पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

शनिवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था

केंद्र सरकार ने सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करने की मांग की थी

 

5- मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा

शुक्रवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी स्टेटस रिपोर्ट

'बृजेश ठाकुर समेत अन्य लोगों की 11 हत्याओं के मामले में भूमिका की जांच हो रही है'

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट में हो रही है सुनवाई

 

6- वेनेजुएला विवाद को सुलझाने को लेकर अमरीका और रूस की पहल

विवाद को लेकर अमरीका-रूस के अधिकारी फिनलैंड में मुलाकात करेंगे

माइक पोम्पिओ और रूस के विदेश मंत्री सेर्गेय लावरोव की होगी मुलाकात

वेनेजुएला के राजनीतिक संकट में रूस और अमेरिका ने विपक्षी दलों का सहयोग किया है

 

7- अमरिका और चीन में व्यापार युद्ध हुआ तेज

अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के आयात पर लगाया शुल्क

इस सप्ताह 25 बिलियन डॉलर के चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत करेगा

अपने इस फैसले के पीछे व्यापार वार्ता के "बहुत धीरे" चलने को वजह बताया

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.