NEWS OF THE WEEK: एक क्लिक में जानी हफ्ते की 5 बड़ी ख़बरें
1. लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान संपन्न
- 9 राज्यों की 72 सीटों पर 64% हुई वोटिंग
- पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 76.44% लोगों ने डाले वोट
- करीब 950 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में हुई कैद
- वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल सहित देश के कई हिस्सों में हिंसा
- बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो की गाड़ी का शीशा भी तोड़ा गया
- बूथ में जबरन घुसने की कोशिश के आरोप में बाबुल सुप्रियो पर दर्ज हुई FIR
- बाराबनी क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे बाबुल
2. देश में फानी चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही
- ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दिखा फानी तूफान का कहर
- फानी चक्रवाती तूफान से 3 लोगों की हुई मौत
- पुरी में 245 तो ओडिशा में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
- पिछले 20 साल के दौरान ऐसा भयानक चक्रवात ओडिशा में नहीं आया
- सीएम नवीन पटनायक ने प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
- पीएम मोदी ने ओडिशा को हर संभव मदद देने का किया वादा
- ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने के बाद बांग्लादेश में फानी ने दी दस्तक
- बांग्लादेश में फानी की तबाही से 14 लोगों की मौत 63 घायल
3. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक शख्स ने मारा थप्पड़
- मोतीनगर में अरविंद केजरीवाल पार्टी प्रत्याशी के लिए कर रहे थे रोड शो
- एक युवक ने गाड़ी पर चढ़कर सीएम केजरीवाल को जड़ा थप्पड़
- केजरीवाल ने थप्पड़कांड के एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को ठहराया दोषी
- कहा- 'हमले के लिए भाजपा जिम्मेदार, मैं डरने वाला नहीं हूं'
- केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला आरोपी बताया जा रहा है AAP कार्यकर्ता
- आरोपी युवक की पत्नी ने बताया- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से थे नाराज
- कुछ दिन पहले दिल्ली सचिवालय दफ्तर के बाहर एक युवक ने केजरीवाल पर फेंका था मिर्ची पाउडर
4. रेप केस के आरोपी नारायण साई को सुनाई गई उम्रकैद की सजा
- अदालत ने नारायण साई पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया
- नारायण साई के 4 साथियों को 10-10 साल की सजा
- आसाराम का बेटा है आरोपी नारायण साई
- लगभग 11 साल पुराने मामले में अदालत ने सुनाई नारायण साई को सजा
- गुजरात के सूरत सेशन कोर्ट में रेप मामले की चल रही थी सुनवाई
- बीते शुक्रवार को सुनवाई के दौरान रेप के आरोप में नारायण साई को कोर्ट ने ठहराया था दोषी
- सुरक्षा को लेकर कोर्ट के बाहर तैनात की गई थी पुलिस
5. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुआ नक्सली हमला, 16 जवान शहीद
- पुलिया के नीचे रखा था 30 किलो विस्फोटक
- विस्फोट इतना ताकतवर, जवानों के शरीर घटनास्थल से 60 फीट की दूरी तक मिले
- प्रधानमंत्री मोदी ने नक्सली हमले को लेकर जताया था दुख
- पीएम मोदी ने कहा- जवानों की शहादत को याद रखा जाएगा
- जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना: पीएम मोदी
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले को लेकर जताया था दुख
- सीएम फडनवीस ने भी नक्सली हमले पर जाताई थी संवेदना
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment