पुंछ में LoC पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, BSF का जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ में LOC पर फायरिंग की है। इसमें BSF का जवान घायल हो गया है। घायल जवान को आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार फायरिंग की जा रही है। जम्मू कश्मीर में पांचवें चरण का मतदान भी हो रहा है। पुलवामा सीट पर वोटिंग हुई। इस दौरान तीन पर ग्रेनेड से हमले किए गए। हालांकि इसमें किसे के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी

गौरतलब है कि रविवार को भी पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया था। राजौरी और पुंछ जिले में पाकिस्तान ने मोर्टार और गोले दागे थे। भारतीय सेना ने इसका मुहंतोड़ जवाब दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद हो गई थी। लेकिन सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने पुंछ में फायरिंग की है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड अटैक तो ममता के गढ़ में हिंसा और हंगामा

बता दें कि 3 मई को अनंतनाग में आतंकियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। गुल मोहम्मद मीर को आतंकियों को उनके घर पर फायरिंग कर हत्या कर दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.