क्रिस गेल को मिला IPL की फॉर्म का फायदा, विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज ने बनाया उपकप्तान
नई दिल्ली। IPL के सीजन 12 में तहलका मचाने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोट बल्लेबाज क्रिस गेल को वर्ल्ड कप के लिए एक अहम जिम्मेदारी मिली है। क्रिस गेल को वेस्टइंडीज की टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अब वर्ल्ड कप में क्रिस गेल वेस्टइंडीज टीम के उपकप्तान होंगे। जेसन होल्डर टीम के कप्तान हैं।
गेल ने 2010 में की थी आखिरी बार कप्तानी
आपको बता दें कि 39 साल के क्रिस गेल वेस्टइंडीज टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके अनुभव को देखते ही टीम मैनेजमेंट ने उन्हें उपकप्तान बनाया है। आपको बता दें कि क्रिस गेल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। जून 2010 में उन्होंने आखिरी बार वनडे मैच में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी की थी।
उपकप्तान बनने के बाद क्या बोले क्रिस गेल?
वर्ल्ड कप के लिए ये जिम्मेदारी मिलने के बाद क्रिस गेल ने कहा है कि ये वर्ल्ड कप मेरे लिए बहुत ही खास है और किसी भी फॉर्मेट में अपने देश की टीम को Represent करना हमेशा गर्व से भरा होता है। गेल ने कहा कि एक अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते मेरी ये जिम्मेदारी बनती है कि मैं अपने कप्तान को सपोर्ट करूं। गेल ने आगे कहा कि मैं अपने देश के सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
IPL में दिखाई है जबरदस्त फॉर्म
क्रिस गेल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। IPL में उन्होंने अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी है। IPL के 13 मैचों में क्रिस गेल ने 490 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी 99 रन की तूफानी पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रिस गेल के करियर का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा। ये तय माना जा रहा है कि क्रिस गेल विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment