IIMC से करें जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा, बढ़िया रहेंगे कॅरियर ऑप्शन्स

IIMC (भारतीय जन संचार संस्थान) ने अलग-अलग भाषाओं में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन नई दिल्ली, ढेंकनाल, एजवाल, अमरावती, जम्मू और कोट्टायम कैंपस के लिए हैं। अभ्यर्थी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, उडिय़ा, मराठी, मलयालम भाषा में पीजी डिप्लोमा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पीआर के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः 12वीं पास वालों के लिए ये हैं शानदार कॅरियर, बरसेगा पैसा, होंगे मालामाल

ये भी पढ़ेः अगर आजमाएंगे ये टिप्स तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मई, 2019

योग्यता : अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है।

चयन : अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा 25 और 26 मई को संस्थान के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यहां नोटिफिकेशन देखें : http://iimc.gov.in/WriteReadData/userfiles/file/19/prospectus%202019c.pdf



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.