तैमूर को भा गई फोटोग्राफर्स की नौकरी, घर में फोन का कैमरा दिखाकर करते हैं- खिचिक खिचिक

बॅालीवुड एक्टर Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan का बेटा Taimur Ali Khan आज पूरे देश का सबसे चहीता Star Kid बन गया है। उनकी एक Photos या Videosएक झटके में वायरल हो जाती है। फैंस जानने को बेताब रहते हैं की तैमूर कैसे हैं और क्या-क्या क्यूट हरकते करते हैं। इसी के चलते हाल में सैफ ने तैमूर से जुड़ी एक क्यूट बात मीडिया संग शेयर की।

 

taimur-ali-khan-cute-habits-saif-ali-khan-reveal

तैमूर ने इन दिनों अपने फन के लिए एक नया गेम सोच लिया है। फोटोग्राफर्स का चहेता तैमूर कई बार मुंह से 'खिचिक-खिचिक' की आवाजें निकालते हैं और खुद के फोटोग्राफर होने का दिखावा भी करते हैं। सैफ अली खान ने बताया कि तैमूर ने 'मीडिया' और 'मीडियावाले' जैसे शब्द बोलना सीख लिया है।

taimur-ali-khan-cute-habits-saif-ali-khan

सैफ ने कहा कि मीडिया के लिए उनसे और करीना से ज्यादा दिलचस्पी का विषय उनका बेटा तैमूर बन चुका है। तैमूर कई बार घर में फोन लेकर मीडिया पर्सन बनने का दिखावा करता है।

 

taimur-ali-khan-cute-habits

सैफ ने आगे कहा, 'टिमटिम (तैमूर) फोटोग्राफर्स को मीडियावाले कहकर बुलाता है। उसको लगता है कि 'मीडियावाले' एक नाम है।साथ ही पसंदीदा खेलों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह लोगों की तरफ कैमरा दिखाकर 'खिचिक खिचिक खिचिक' की आवाजें निकालता है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.