न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने किया घर बसाने का फैसला, पार्टनर क्लार्क गेफार्ड से की सगाई

कीव। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और उनके लंबे समय के साथी क्लार्क गेफोर्ड ने सगाई कर ली है। अर्डर्न के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि इस जोड़ी ने इस्टर की छुट्टियों के दौरान सगाई कर ली। इसके आगे की जानकारी मीडिया को जल्द सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि यह खबर तब सामने आई, जब अर्डर्न मीडिया के सामने अपनी बीच की अंगुली में एक अंगूठी पहने दिखाई दीं। अर्डर्न और गेफोर्ड की 10 महीने की बेटी है। बीते जून में पद पर रहते हुए उन्होंने बच्ची को जन्म दिया था। गेफोर्ड नेवे एक शो के प्रस्तुतकर्ता हैं। दोनों लिंविंग रिलेशन में रह रहे थे और काफी समय से एक साथ थे।

अमरीका ने की पाक पीएम इमरान खान की तारीफ, कहा- सेना को सही दिशा में काम करने की जरुरत

लेख के बाद से सामग्री

38 वर्षीय अर्डर्न की 15 मार्च को क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में 51 श्रद्धालुओं की हत्या के बाद दिखाए गए करुणा और नेतृत्व के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी। अर्डर्न ने तब से न्यूजीलैंड में नए बंदूक प्रतिबंधों को लागू करने में मदद की है। टाइम पत्रिका ने बीते महीने 2019 में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी सूची में अर्डर्न को शामिल किया। लंदन के मेयर सादिक खान ने टाइम में लिखा कि हमलों के बाद अर्डर्न का नेतृत्व एक प्रेरणा था और उसने एक शक्तिशाली संदेश भेजा कि "जो हमें विभाजित करना चाहते हैं। कभी सफल नहीं होंगे ”।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.