जोसेफ कबीला के करीबी सिल्वेस्ट्रे इलुंगा इलुकम्बा बने कांगो के नए प्रधानमंत्री

किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो ( Democratic Republic of congo ) के नए प्रधानमंत्री के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ( former President Joseph Kabila ) के सहयोगी सिल्वेस्ट्रे इलुंगा इलुकम्बा ( Sylvestre Ilunga Ilukamba ) को नियुक्त किया गया है। सोमवार को सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इलुकम्बा ने 1970 से विभिन्न सरकारी पदों पर रहते हुए देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे कांगो की राष्ट्रीय रेलवे कंपनी (जिसे SNCC के नाम से जाना जाता है) में बतौर प्रमुख कार्यरत थे। फेलिक्स त्सेसीकेदी ने बीते साल दिसंबर 2018 में लंबे समय से विलंबित राष्ट्रपति चुनाव जीता, जिसमें उन्होंने कबीला की ओर से समर्थित उम्मीदवार को हराया था। हालांकि विपक्ष नेताओं ने चुनाव परिणाम को गलत बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली की गई है, जिसमें कबीला और त्सेसीकेदी के बीच गुप्त समझौता हुआ है। आरोप है की इस समझौते के तहत कबीला आधिकारिक तौर पर अपना पद छोड़ देंगे लेकिन नियंत्रण बनाए रखेगा। हालांकि ऐसे आरोपों को उन्होंने खारिज कर दिया।

कांगो: पूर्वोत्तर कांगो के मछली बाजार में बंदुकधारियों ने की अंधाधुंध फाइरिंग, 19 की मौत

प्रधानमंत्री के चयन में देरी

बता दें कि प्रधानमंत्री ( Prime Minister ) के चयन को लेकर देरी होने के कारण कांगो में सरकार के गठन में विलंब हो रहा था। हर पार्टी और शीर्ष नेतृत्व में असहमति के कारण प्रधानमंत्री नियुक्ति नहीं हो रहा था, लिहाजा सरकार के गठन में महीनों का समय लग गया। हालांकि अब पीएम के तौर पर सिल्वेस्ट्रे इलुंगा इलुकम्बा को नियुक्त किया गया है। कबीला की इच्छा थी कि त्सेसीकेदी, अल्बर्ट युमा को नियुक्त करे, जो कि कबीला के सहयोकी और राज्य खनन कंपनी Gecamines के अध्यक्ष हैं। हालांकि त्सेसीकेदी ने युमा को नियुक्त करने से इनकार कर दिया था।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.