इस बॉलीवुड अभिनेता ने उड़ाया अक्षय-मोदी के इंटरव्यू और कनाडाई नागरिकता का मजाक, किया ऐसा ट्वीट

अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू को लेकर वह विवादों में भी आ गए थे। इसके बाद उन्होंने सफाई भी दी थी कि उन्होंने पीएम मोदी से सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल क्यों नहीं पूछे। अब वह अपनी नागरिकता को लेकर विवादों में आ गए हैं।

 

इस बॉलीवुड अभिनेता ने उड़ाया अक्षय-मोदी के इंटरव्यू और कनाडाई नागरिकता का मजाक, किया ऐसा ट्वीट

बता दें कि अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में वोट भी नहीं डाला। मुंबई में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोट नहीं करने पर वह ट्रोल हो गए। अब वे इस पर स्पष्टीकरण दे रहे हैं। इस बीच फिल्म 'रंग दे बसंती' में आमिर खान के साथ नजर आ चुके अभिनेता सिद्धार्थ ने अक्षय कुमार का मजाक उड़ाया है।

 

इस बॉलीवुड अभिनेता ने उड़ाया अक्षय-मोदी के इंटरव्यू और कनाडाई नागरिकता का मजाक, किया ऐसा ट्वीट

सिद्धार्थ ने अक्षय-मोदी के इंटरव्यू और कनाडाई नागरिकता का मजाक बनाते हुए एक ट्वीट किया है। सिद्धार्थ ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टैग करते हुए ट्वीट किया,'प्लीज ट्रम्प सर मुझे भी आपका ऐसा पॉलिटिकल इंटरव्यू करना है। इस इंटरव्यू में मैं आपसे पूछूंगा कि आप क्या खाते हैं, कब सोते हैं। प्लीज, मुझे इंटरव्यू का मौका दे, मेरे पास इंडियन पासपोर्ट हैं।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.