नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का अपहरण, सुषमा स्वराज ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। इनकी मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आगे आईं हैं। विदेश मंत्री ने मंगलवार को नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्चायुक्त से इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर देने को कहा है। इसके साथ ही भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर से इस घटना के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। बता दें कि समुद्री लुटेरों ने दो हफ्ते पहले भारतीय नाविकों को अगवा किया था।
I have seen news reports about abduction of five Indian Sailors by Pirates in Nigeria. I am asking Indian High Commissioner to take this up at the highest level with Government of Nigeria for their release.
— Chowkidar sushma swaraj (@SushmaSwaraj) May 7, 2019
Abhay - Please take this up and send me a report. @india_nigeria
विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दिलाया कार्रवाई का भरोसा
विदेश मंत्री स्वराज ने एक ट्वीट में कहा, 'मैंने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा पांच भारतीय नाविकों को लूटने की खबर देखी है। मैं उनकी रिहाई के लिए भारतीय उच्चायुक्त से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ नाइजीरिया सरकार से संपर्क करने के लिए कह रही हूं। कृपया इसे संज्ञान में लें और मुझे रिपोर्ट भेजें।'
यह भी पढ़ें- दिल्ली: एक लाख का इनामी गैंगस्टर परमजीत दलाल गिरफ्तार, दर्जनों मामलों का है आरोपी
दो हफ्ते से गायब हुए नाविक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो हफ्ते से गायब हुए नाविकों का कई दिनों से अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। बता दें कि इससे पहले एक अगवा नाविक सुदीप कुमार चौधरी की पत्नी भाग्यश्री दास ने ट्विटर पर सुषमा से मदद की अपील की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment