बड़ी से बड़ी मुसीबत से दिलाएगा छुटकारा, घर में करें इसका प्रयोग

हर इंसान को अपने जीवन में बहुत सी अच्छी और बुरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। जब व्यक्ति के जीवन में खुशियां रहती है तो वह अपना जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत करता है परंतु जब व्यक्ति के जीवन में खुशियां समाप्त हो जाती है तो वह काफी चिंतित हो जाता है और उस व्कत उसे कुछ समझ नहीं आता कि उसको क्या करना चाहिए।

अगर ठीक प्रकार से जीवन व्यतीत करना है तो इसके लिए इंसान को खुश रहना बहुत ही आवश्यक है। इंसान खुश तब ही रह सकता है जब उसको किसी बात की चिंता ना हो।

दरअसल, हम अक्सर सुनते हैं कि उसके घर में वास्तु दोष है। यही कारण है कि अचानक उसकी खुशियां दुखों में बदल गई है। सच्चाई भी यही है। वास्तु दोष की वजह से ही घर परिवार के सदस्यों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका प्रयोग कर आप अपने घर परिवार को खुशहाल रख सकते हैं।

  • हर घर में नमक रहता है। अब आप सोच रहे होंगे की नमक तो खाने में प्रयोग करते हैं इससे वास्तु दोष कैसे दूर होगा। नमक सिर्फ खाने के काम ही नहीं आता, बल्कि यह हमें बहुत सी मुसीबतों से भी बचाता है। अगर आप नमक का सही प्रयोग करेंगे तब...
  • घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाए तो नमक को कांच के जार में भरकर इसको घर के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश हो जाएगा और सकारात्मक ऊर्जा घर में वास करेगी, जिससे घर परिवार की समस्त परेशानियां दूर होंगी।
  • नमक को पीड़ित व्यक्ति के सिर से तीन बार घुमाकर इसे किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें, इससे नजर उतर जाएगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी।
  • गुरुवार का दिन छोड़कर किसी भी दिन पानी में खड़ा नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं, इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाएगा।
  • नमक को एक शीशे की कटोरी में भरकर शौचालय या फिर स्नान घर में रख दें। इससे वास्तु दोष दूर हो जाएगा और घर परिवार में खुशियां आएंगी।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.