तारा सुतारिया ने की कंगना रनौत की तारीफ, भड़क गए करण जौहर...ऐसे लगाई डांट!

बॅालीवुड एक्ट्रेस tara sutaria जल्द ही Karan Johar की अपकमिंग फिल्म 'Student of the Year 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तारा के अलावा एक्ट्रेस Ananya Pandey और Tiger Shroff भी मुख्य किरदार में हैं। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान हाल में तारा का कंगना को आदर्श बताने पर खूब हंगामा हुआ। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो करण जौहर की टीम ने तारा सुतारिया को बुलाकर उनके बयान पर नाराजगी जताई और आगे से ऐसे बयान न देने की नसीहत भी दी।

 

tara-sutaria-u-turn-on-statement-describe-kangana-ranaut-as-role-model

शायद इस बात को अब तारा काफी अच्छे से समझ चुकी हैं। हाल में जब तारा जयपुर में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई। तब उनसे आदर्श हीरोइन की बात पूछी गई, तो पिछले जवाब से यू टर्न मारते हुए उन्होंने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल बता दिया।

 

kangana-ranaut

जब तारा सुतारिया के सामने कंगना रनौत का जिक्र हुआ, तो वो सिर्फ स्माइल कर के रह गईं।

 

karan-johar

गौरतलब है की पिछले एक इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने कहा था कि वो कंगना रनौत का का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा, 'आउट साइडर होने के चलते मैं कंगना रनौत को रोल मानती हूं। कंगना ने अपने टैलेंट के दम बिना किसी का सपोर्ट लिए सबकुछ पा लिया है। आउट साइडर के लिए तो वो रोल मॉडल हैं। इंडस्ट्री से बाहर की होने के बावजूद भी उन्होंने अपने लिए शानदार यहां जगह बनाई है। उनके पास जो कुछ भी है वो उनकी खुद की मेहनत का है और ये बात काबिल ए तारीफ है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.