'तारक मेहता...' के फैंस के लिए गुडन्यूज! इस दिन शो में वापसी करेंगी दयाबेन

मशहूर टीवी शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' पिछले कुछ महिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार दिशा वकानी 'तारक मेहता' के शो में वापसी के लिए तैयार है। यह खबर सामने आने के बाद इस शो के फैंस के खुश से झूम उठे है।

 

disha vakani


दिशा वकानी को लेकर हाल ही में खबर आई है कि जल्द ही उनकी शो में वापसी होने वाली है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि वह शो लौटने की तैयार कर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शो के मेकर्स दयाबेन के लिए नए चेहरे की तलाश में जुटे हुए थे। दयाबेन के बिना 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अधूरा सा लग रहा है।

 disha vakani

दिशा ने पहली बार अपने शो को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि अभी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने का फैसला नहीं किया है। अब दिशा को शो के प्रड्यूसर असित मोदी के वापस आने का इंतजार है और असित इस समय अपने परिवार के साथ इटली में अपना वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। खबरों के अनुसार दिशा 18 मई को शो में वापसी कर सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.