सलमान से लेकर शाहरुख बन चुके हैं कपिल के मेहमान लेकिन इस शख्स को बुलाने के लिए सालों से तरस रहे कॉमेडियन, अब ऐसे की मिन्नत

चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) को पापुलैरिटी घर-घर तक है। शो में आने वाले मेहमानों के साथ कपिल की बातचीत लोगों को काफी पंसद आती है। यहां तक कि कपिल के शो में आने वाले मेहमानों की पब्लिक के बीच भी डिमांड काफी बढ़ जाती है। हाल में कपिल ने अपने एक सिंगर से जुड़ा ट्वीट सोशल० मीडिया पर शेयर किया।

 

kapil-sharma-requested-shreya-ghosal-to-come-on-show

हाल में कपिल शर्मा ने सिंगर श्रेया घोषाल को ट्वीट करते हुए लिखा, 'और हमारे शो का क्या श्रेया। मुझे पता है कि आपको अप्रोच करने का यह सही तरीका नहीं है लेकिन आपके सभी फैंस जिनमें मैं भी शुमार हूं आपका पिछले चार साल से इंतजार कर रहे हैं। कृपया जरुर आइए।'

 

kapil-sharma-requested-shreya-ghosal-to-come-on-show

सिंगर ने कपिल के इस ट्वीट पर तुंरत जवाब दिया। उन्होंने लिखा, मुझे पता है कपिल शर्मा। कुछ करते हैं। आपको मेरे बारे में पता है ना मैं थोड़ा recluse types हूं। इसके जवाब में कपिल ने लिखा, रुकिए सबसे पहले तो मुझे “recluse” का मतलब गूगल करने दीजिए। हाहाहा... जब भी आप कंफर्टेबल हों। आपको बहुत मजा आएगा। पक्का।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.