ब्रिटिश राजघराने को मिला एक और वारिस, प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन ने दिया लड़के को जन्म

लंदन। ब्रिटिश राजघराने को एक बड़ी खुशखबरी है। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की पत्नी और ड्यूक ऑफ ससेक्स और मेघन ने एक शिशु को जन्म दिया है। ब्रिटिश मीडिया की खबरों में कहा गया है कि मेघन ने एक लड़के को जन्म दिया है। अस्पताल के बुलेटिन में माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। मेघन को स्थानीय समय के अनुसार सोमवार की तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया था । बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा था कि अगले कुछ घंटों में मेघन मां बन सकती हैं।

युद्ध विराम समझौते पर पहुंचे इजराइल और हमास, गाजा में तनावपूर्ण शांति

राजघराने में गूंजेंगी किलकारियां

ब्रिटिश राजघराने में अब फिर किलकारियाँ गूंजेंगी। स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह के शुरुआती घंटों में लेबर पेन के चलते प्रिन्स हैरी की पत्नी मेघन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती करने के कुछ देर बाद ही मेघन ने एक शिशु बालक को जन्म दिया है। उम्मीद है ड्यूक ऑफ ससेक्स और रॉयल हाईनेस की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह दंपति का पहला बच्चा होगा और ब्रिटिश राजगादी के दावेदारों में इसका स्थान 7वां होगा। रानी एलिजाबेथ के पोते हैरी और उनकी पत्नी 37 वर्षीय मेघन ने पिछले साल मई में सम्राट के विंडसर कैसल घर में एक भव्य समारोह में शादी की। मेघन अमरीका में एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। आने वाला शिशु दुनिया की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली 93 वर्षीय रानी की आठवीं पोती होगी। राष्ट्रीयता नियमों के अनुसार यह संतान संयुक्त ब्रिटिश और अमरीकी नागरिकता प्राप्त करने की हकदार हो सकती है। बता दें कि कुछ समय पहले ही आधिकारिक तौर पर ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स के इस जोड़े ने पहले कहा था कि वे नए शाही मेहमान के आगमन की योजना को बना रहे हैं।

हैरी और मेघन: कैसा रहा है सफर

8 नवंबर 2016 - केंसिंग्टन पैलेस ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि प्रिंस हैरी मेघन मार्कल को "कुछ महीनों से डेट कर रहे हैं"
28 नवंबर 2017 - हैरी और मेघन ने घोषणा की कि वे विवाह करेंगे
15 दिसंबर 2017 - केंसिंग्टन पैलेस ने पुष्टि की कि जोड़े ने अगले साल 19 मई को विंडसर में शादी करने के लिए चुना है
19 मई 2018 - सेंट जॉर्ज चैपल में 600 मेहमानों के सामने हैरी और मेघन की शादी हुई
15 अक्टूबर 2018 - केंसिंग्टन पैलेस ने घोषणा की कि डचेस गर्भवती है, और 2019 के पतझड़ में बच्चे को जन्म देंगी
6 मई 2019 - बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि राजकुमारी लेबर पेन में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.