ऐश्वर्या का मीम शेयर करना विवेक को पड़ा भारी, चैरिटी ईवेंट से हुए बाहर, हुआ भारी नुकसान

बॉलीवुड अभिनेता Vivek Oberoi इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। वह जल्द ही उमंग कुमार के न‍िर्देशन में बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पीएम मोदी का किरदार अदा कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही बॅाक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इसी बीच विवेक ने एक ऐसा काम किया जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार हो गए।

 

pm-modi-actor-vivek-oberoi-dropped-from-charity-event

दरअसल, विवेक ने एक मीम में ऐश्‍वर्या राय के साथ उनका, सलमान खान और अभिषेक बच्‍चन का जिक्र किया। इसके बाद से विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। कई अभिनेत्र‍ियों ने भी उनके इस कदम की निंदा की। इतना ही नहीं महिला आयोग ने भी उन्‍हें इसके लिए नोटिस भेज दिया।

 

vivek-oberoi-twitter

विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगी इसके बावजूद मामला ठंडा होता नहीं नजर आया। इस विवाद की वजह से हाल में एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन ने विवेक ओबेरॉय को कार्यक्रम से दूर कर दिया।

vivek-oberoi

विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट में शामिल होना था। लेकिन वह इवेंट में नहीं जा पाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.