स्पेनिश लीगः उलटफेर के फेर में फंसी बार्सिलोना, सेल्टा वीगो ने दी मात

स्पेन। स्पेनिश लीग ( Spanish League ) के 36वें दौर के मुकाबले में दिग्गज टीम एफसी बार्सिलोना ( FC Barcelona ) को उलटफेर का सामना करना पड़ गया। बार्सिलोना टीम को सेल्टा वीगो ( Celta Vigo ) टीम ने एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हरा दिया।

मैच का पहला हाफ बार्सिलोना के लिए मिलाजुला रहा। मेहमान टीम ने अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण रखने में कामयाबी पाई और आक्रामक रवैया अपनाया। हालांकि टीम गोल के रूप में इसका फायदा नहीं उठा पाई।

मैच के दूसरे हाफ की बात करें तो इसमें सेल्टी वीगो का रूप पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। वीएआर ने सेल्टा के एक गोल को नकार दिया, लेकिन फिर भी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और बढ़त बनाने में कामयाब रही।

मैच के 67वें मिनट में मेक्सी गोमेज ने दमदार खेल दिखाया और गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मुकाबला समाप्त होने से पहले सेल्टा अपनी बढ़त को दोगुना करने में कामयाब रही। इआगो ने मैच के 88वें मिनट में पेनाल्टी किक को गोल में बदलकर सेल्टा की जीत सुनिश्चित कर दी।

स्टार खिलाड़ियों के बिना खेली बार्सिलोना

एफसी बार्सिलोना की इस शर्मनाक हार की एक वजह यह भी रही कि टीम के तीन स्टार खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेले। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी, लुइस सुआरेज और जेरार्ड के नहीं खेलने से बार्सिलोना टीम दबाव में दिखी तो वहीं सेल्टा ने इस चीज का मनोवैज्ञानिक फायदा उठाया।

अंत तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

लीग का खिताब पहले ही अपने नाम कर चुकी बार्सिलोना के इस हार के बाद कुल 83 अंक हैं। वहीं सेल्टा की टीम 40 अंकों के साथ 14वें पायदान पर पहुंच गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.