गर्मी में रोजा है खास, ऐसे धूल जाते हैं रोजेदारों के पाप
मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र महीना रमजान सोमवार या मंगलवार से शुरू होगा। हिजरी कैलेंडर के अनुसार, यह 9वां महीना है। कहा जाता है कि रमजान के महीने में किए गए हर नेका काम का पुण्य 70 गुना मिलता है। इस महीने में हर मुस्लिम ज्यादा से ज्यादा नेक काम करते हैं।
रमजान के पाक महीने में रोजे रखें जाते हैं। कुअरान में रमजान के पवित्र महीने में रखे जाने वाले रोजा को विशेष महत्व प्रदान किया गया है। रमजान में रोजे के दौरान मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना पानी के रहते हैं। कहा जाता है कि रोजे के दौरान तमाम गलत काम करने से बचना चाहिए।
मान्यता है कि रमजान गर्मियों में पड़ने पर सूरज की गर्मी में सभी रोजेदारों के पाप धूल जाते हैं। साथ ही मन साफ हो जाता है और दिलों-दिमाग से सभी बुरे विचार खत्म हो जाते हैं।
रमजान से जुड़ी मान्यताएं
- कहा जाता है कि रमजान के पाक महीने के दौरान जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और नर्क के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस महीने में अच्छे कर्मों का फल गई गुना ज्यादा मिलता है।
- रमजान के पाक महीने में अल्लाह से अपने सभी बुरे कर्मों की माफी मांगी जाती है। कहा जाता है कि पूरे महीने तौबा के साथ इबादतें करने से गुनाह खत्म हो जाते हैं।
- माहे रमजान में रोजादार को झूठ बोलना, चुगली, गाली-गलौज, औरत को बुरी नजर से देखना, खाने को लालच से देखने से बचना चाहिए।
इन कामों को करने से टूट जाता है रोजा
- झूठी कसम खाना
- झूठ बोलना
- लालच करना
- बदनामी करना
- किसी के पीछे उसकी बुराई करना
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment