इस एक मंत्र से दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा बिजनेस, आज ही आजमाएं

एंटरप्रेन्योर के लिए बिजनेस का शुरुआती समय मुश्किलों से भरा होता है। उसे कई ऐसी प्रेक्टिकल समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनका सॉल्यूशन किसी कंसेल्टिंग फर्म या बिजनेस कोच के पास नहीं होता है। इस वक्त एंटरप्रेन्योर को ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है, जो कि प्रोफेशन्ल कंसल्टेंट भले ही ना हो लेकिन उसे संबंधित बिजनेस सेक्टर की व्यावहारिक परेशानियों की जानकारी हो।

ऐसे व्यक्तियों को बिजनेस वर्ल्ड में मेंटर कहते हैं। जो अनुभव के आधार पर परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते हैं। मेंटर जिसे दूसरे शब्दों में बिजनेस गुरु भी कहा जा सकता है उसकी जरुरत आपको बिजनेस के किस लेवल पर सबसे अधिक होती है और एक मेंटर को ढूंढऩे या चुनने के लिए आप क्या कर सकते हैं। इसे समझने की आवश्यकता है। जानें कुछ खास बातों को-

मेंटर को कैसे सर्च करें
मेंटरशिप किसी भी बिजनेस के लिए फ्रुटफूल रहती है। मेंटरशिप के लिए यह आवश्यक नहीं है कि आप उसे ही मेंटर चुनें जो कि उस फील्ड का एक्सपर्ट हो जिसमें आप स्टार्टअप प्लान कर रहे हैं। सही मेंटर वह साबित होगा जिसके पास बिजनेस वर्ल्ड का एक कलेक्टिव अनुभव हो। मेंटर की उम्र भी उसके चुनाव के लिए कोई बॉर्डर नहीं है। कम उम्र का व्यक्ति भी एक बेहतरीन मेंटर साबित हो सकता है। मेंटर का चुनाव करते समय पर्सनल बॉडिंग का ध्यान रखा जाए तो परिणाम अच्छे आते हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि मेंटर वह अच्छा होगा जो अपनी सलाह आप पर थोपे नहीं, साथ मिलकर उस सलाह पर काम करने के लिए आगे आएं। जो बिजनेस के हर फेज में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहे व अपने अनुभव आपके साथ खुले मन से शेयर करे।

क्या मेंटरशिप है एक कारण
स्टार्टअप हब बन रहे इंडिया में यंग एंटरप्रेन्योर के लिए अधिकतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी अन्य देशों की अपेक्षा इंडियन स्टार्टअप के बंद होने की संख्या सबसे अधिक है। यूरोपियन और अमरीकन स्टार्टअप वर्ल्ड में फेलियर प्रतिशत इंडिया के मुकाबले कम है। एक अमरीकन यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार इसका एक कारण है मेंटरशिप। अमरीका में 43 फीसदी से अधिक स्टार्टअप या बिजनेस ऐसे हैं जो मेंटर को एक प्रोफेशनल कंसल्टेंसी फर्म से अधिक तरजीह देते हैं। जबकि इंडिया या चाइना जैसे देश में मेंटर को बिजनेस प्लान का हिस्सा बनाने वाले स्टार्टअप की संख्या केवल दो प्रतिशत है। इतिहास गवाह है कि अच्छे मेंटर हों तो ही कारोबार सफल हो सकता है।

जिससे कनेक्ट हो, उसे ही चुने मेंटर
मेंटर केवल बिजनेस एडवाइजर या मोटिवेटर नहीं हो सकता है। आपके लिए एक अच्छा मेंटर वह साबित होगा जिसके साथ प्रोफेशनली व इमोशनली कनेक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा ट्रस्ट बिल्डिंग भी आपकी पार्टनरशिप को स्ट्रॉन्ग बनाएगी। जब तक आप अपने पॉजीटिव के साथ बिजनेस के नेगेटिव पार्ट को बताने के लिए कम्फर्ट फील नहीं करेंगे तक मेंटर का होना आपके लिए खास फायदेमंद नहीं हो सकता। यदि अनुभवी और मेहनती मेंटर आपके पास हो तो कारोबार -बिजनेस या जीवन में कभी आप विफल नहीं हो सकते हैं। सफलता आपका ही वरण करेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.