केवल गुरुवार के इस उपाय से कुंडली के सारे दोष हो जाते हैं खत्म

अगर किसी जातक को विवाह, नौकरी, भाग्य में बाधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहीं से कोई उचित समाधान नहीं मिल रहा हो तो गुरुवार के दिन इस उपाय को जरूर करें। कभी-कभी कुंडली में गुरु ग्रह के दोष के कारण भी अनूकुल स्थितियां होते हुए भी अनेक समस्याएं उत्पन्न होती है। अगर आप के साथ भी ऐसा कुछ हो रहा हो तो केवल गुरुवार के दिन इस उपाय को करने के बाद गुरु कृपा से सब शुभ ही शुभ होने लगेगा और सारी समस्याएं दूर हो जायेगी।

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु दोष की शान्ति के लिए अगर गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाये तो व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलने लगती है। क्योंकि गुरुवार का दिन देवताओं के भी गुरु ब्रहस्पति देव का दिन होता है, गुरु ग्रह वैवाहिक जीवन और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है।

 

कुंडली में गुरु ग्रह दोष से पीड़ित व्यक्ति गुरुवार के दिन सुबह स्नान करते वक्त अपने नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान के बाद घर के पूजा स्थल पर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं, उपवास करें, पीले कुश के आसन पर बैठकर "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जप करें। पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें, जप के बाद यही मंत्र बोलते हुए हुए केसर का तिलक माथे पर लगायें, केले के वृक्ष में जल अर्पित कर धूप- दीप से पूजा करें।

 

जरूर पढ़े- मंगल भवन अमंगलहारी, कृपा करो हे हनुमत मैं आया शरण तुम्हारी

गुरु ग्रह दोष से मुक्ति के लिए प्रति गुरुवार को किसी प्राचीन शिवजी मंदिर में जाकर भगवान भोले बाबा बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, ऐसा करने से शिवजी की कृपा होगी। गुरु ग्रह को शान्त करनें के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें और पीले रंग के कपड़े पहनें, बिना नमक का बना भोजन करें, गुरुवार को ब्रहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीली वस्तुओं का दान किसी गरीब व्यक्ति या किसी मंदिर में जाकर करें।

 

गुरुवार के अलावा भी प्रतिदिन कम से कम 108 बार गुरु मंत्र- ऊँ बृं बृहस्पते नम: का जप अवश्य करें। गुरुवार के दिन सूर्यास्त के समय केले के वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं। जिन व्यक्तियों को शीघ्र विवाह की कामना है वे गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोड़ा हल्दी लगाकर खिलायें, साथ ही थोड़ा सा गुड व चने की पीली दाल का भोग भी गाय को लगाये, गुरु कृपा से शीघ्र ही विवाह के योग बनेंगे।

*******

kundli

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.