मोदी के भाषणों पर आधारित रैप सॉन्ग हुआ वायरल, सिंगर ने पूछे चुभते सवाल... कौन है ये शख्स

इस साल की मशहूर फिल्म 'Gully Boy' का फीवर अभी लोगों पर सवार है। Ranveer Singhकी इस फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। साथ ही इस मूवी के कारण रैपर्स को लेकर लोगों में एक अलग सा बदलाव देखने को मिला है। अब देश के कई रैपर्स अपना हुनर लोगों के सामने खुलकर पेश कर रहे हैं।

mc-tod-fod-song-based-on-pm-modi-speeches-goes-viral

इसी बीच हाल में एक रैपर 'MC Tod Fod' और स्वतंत्र (Indie) संगीतकार होजे नील गोम्स (Jose Neil Gomes) का गाया गाना 'फीवर' बहुत चर्चित हो रहा है। इस गाने की खासियत है कि इस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का इस्तेमाल किया गया है।

 

mc-tod-fod-song-based-on-pm-modi-speeches-goes-viral No data to display.

जी हां, कैलाश खेर के बैंड 'कैलासा' और सुनिधि चौहान के साथ मिलकर काम कर चुके संगीतकार और रैपर होजे का नया गाना एक इंडिपेंडेंट ट्रैक है, जो एक नए तरीके का प्रयोग है। इस गाने में उनके साथ मुंबई के लोकप्रिय रैपर 'एम सी तोड़ फोड़' भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह उन्होंने सरकार पर निशाना भी साधा है।

 

mc-tod-fod-song-based-on-pm-modi-speeches-goes-viral

होजे और तोड़ फोड़ का ये गाना 28 अप्रेल को ही लोड किया गया है और इसे एप्पल की म्यूजिक लिस्ट में जगह मिली है। इस गाने में नरेंद्र मोदी की स्पीच भी मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.